फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Youth Congress protests in Chandigarh

पानी के रेट बढ़ाने पर निगम दफ्तर पर कांग्रेस का हल्लाबोल.. पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया

Wed, 16 Sep 2020 10:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Youth Congress protests in Chandigarh
युवा कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला (सभी फोटो: करुण शर्मा)

पानी के रेट तीन गुना बढ़ा दिए जाने के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस ने सेक्टर- 17 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने घड़ों को तोड़कर विरोध जताया। इस दौरान यहां काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताआओं को हिरासत में लेकर पुलिस सेक्टर- 17 के थाने ले गई, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन

युवा कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि कोरोना के कारण लोग पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और ऊपर से निगम ने पानी की दर बढ़ाकर उन पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। हिरासत में लिए गए युवा कांग्रेस के नेताओं में यूथ कांग्रेस चंडीगढ़ के अध्यक्ष लव कुमार के अलावा आशीष गजनवी, जानू मालिक, रवि पराशर, नवदीप सिंह, विनायक बंगीय, दमनप्रीत सिंह, धीरज गुप्ता सहित अन्य नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांसद और भाजपा पर जमकर बरसे युवा अध्यक्ष 
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार सांसद किरण खेर व भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल ने जहां हर ओर हाहाकार है, वहीं भाजपा नेताओं की गलत नीतियों ने निगम का भट्ठा बैठा दिया है। अब पानी के रेट तीन गुना बढ़ाकर शहरवासियों पर एक बोझ डाल दिया है।



प्रदर्शन में उपाध्यक्ष प्रीति केसरी, संजीव बिरला, महासचिव आशीष गजनवी, जानू मालिक, सचिव रवि पराशर, साहिल दुबे, नवदीप सिंह, सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर विनायक बंगीय, जिला-1 प्रधान दमनप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष बख्शीश सिंह, महासचिव आशु चौधरी, मनंदीप भारद्वाज, राकेश चौहान, जिला -2 प्रधान धीरज गुप्ता, वार्ड प्रधान फैजान खान, शानू खान, अमित कुमार, जीशान खान, अक्षित कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed