फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Sector-17 plaza will be renovate

चंडीगढ़: सेक्टर-17 के प्लाजा का होगा कायाकल्प, जल्द दिखेगा पुराना स्वरूप

Thu, 03 Sep 2020 01:04 PM IST
ajay kumar नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Sep 2020 01:04 PM IST
सार

  • डीसी का प्रभार देख रहे निगम कमिश्नर ने अधिकारियों संग की बैठक
  • प्लाजा के दुकानदारों ने भी जताई सहमति, मार्केट में जमी काई को हटाएगा प्रशासन

विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Sector-17 plaza will be renovate
सेक्टर-17 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की जान सेक्टर-17 का कायाकल्प होने जा रहा है। प्रशासन मार्केट में जमी काई को हटाया जाएगा। वहीं फसाड (दुकान का अगला भाग, जिस पर दुकान का नाम छपा रहता है) को पूरी तरह से साफ कर टूटी-फूटी जगहों की मरम्मत की जाएगी। दुकानदारों के अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स व बैनर को हटाया जाएगा और एक जैसे होर्डिंग्स लगेंगे। इस कायाकल्प का उद्देश्य है कि प्लाजा को फिर से पुराने स्वरूप में लाया जा सके। इसके लिए प्रशासन जल्द करीब ढाई करोड़ का टेंडर करने जा रहा है।

विज्ञापन


कमिश्नर केके यादव ने बताया कि बुधवार को प्रशासन के इंजीनियर विभाग के अधिकारियों व प्लाजा के कुछ प्रमुख दुकानदारों को बुलाकर एक बैठक की गई। इसमें दुकानदारों को प्रशासन की ओर से तैयार की गई योजना समझाई गई। दुकानदारों को बताया कि प्लाजा लगभग 50 साल पुराना है और इसकी दीवारों पर काई जम गई है। 
विज्ञापन


कई दुकानदारों ने विज्ञापन लगाने के चक्कर में दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। अब समय है कि शहर की विरासत को पुराने स्वरूप में लाया जाए। इसके लिए सबसे पहले अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन व होर्डिंग्स को हटाया जाएगा। सभी दुकानदारों के होर्डिंग्स एक जैसे होंगे। वहीं दुकानों की फसाड भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उसे भी साफ करवाकर मरम्मत करवाई जाएगी। ऐसे में दुकानदार सहयोग करेंगे तो इसके बेहतर परिणाम आएंगे। बैठक में मौजूद दुकानदारों ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि मार्केट की तरफ से प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल स्टोन से चमकेगा प्लाजा, दिवाली के बाद शुरू होगा काम

बैठक में मौजूद सेक्टर-17 के दुकानदार जगदीशपाल सिंह कालरा ने बताया कि पूरे प्लाजा में लाल स्टोन लगाया जाएगा। चमचमाती लाइटों में लाल पत्थर की शोभा प्लाजा की सुंदरता को बढ़ाएगी। इसके लिए बैठक में स्वीकृति दे दी गई है। वहीं दुकानदारों ने कहा कि दिवाली के बाद इसका काम शुरू होगा। 

अधिकारियों ने भी इस पर सहमति जताई है। तब तक प्रशासन अपनी कागजी कार्रवाई व टेंडर लगाने का काम करेगा। दुकानदारों ने कहा कि शहर में हाईकोर्ट, डीसी ऑफिस, 30 बेज बिल्डिंग, लाइब्रेरी आदि के कायाकल्प का कार्य एक ही ठेकेदार से कराया गया है। ऐसे में उसी ठेकेदार को टेंडर दिया जा सकता है।

कोरोना ने मार दिया, इसलिए प्रशासन दे खर्च
दुकानदारों ने बताया कि पहले तय हुआ था कि दुकानदार ही इस काम का खर्च उठाए। जिस व्यक्ति की दुकान है, उसे अपने फ्लोर का खर्च उठाना था, लेकिन कोरोना महामारी में दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति अब इस काम का खर्च उठाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए इस काम के लिए प्रशासन को ही फंड देना होगा। इस पर अधिकारियों ने स्वीकृति दे दी है।  

शहर के नक्शा और ओपन हैंड के काम में भी आएगी तेजी

अधिकारियों ने कहा कि इस कार्य के साथ ही प्लाजा में बनाए जा रहे शहर के नक्शे व ओपन हैंड के काम मे भी तेजी आएगी। जानकारी के अनुसार दिल्ली की कंपनी को इसका टेंडर दिया जा चुका है। फर्श पर 30 गुणा 30 मीटर के स्टेनलेस स्टील फ्रेम में शहर का नक्शा और ओपन हैंड बनाने का काम भी शुरू हो गया था लेकिन कोरोना के कारण काम बीच में ही रोकना पड़ा। कंपनी ने फर्श तोड़ दिया था और टीन लगाकर बैरिकेडिंग भी कर दी थी। इस कारण अब लोगों को निकलने में भी काफी समस्या हो रही है। 

हां, सेक्टर-17 प्लाजा में कुछ काम करवाना है। इसके लिए बैठक बुलाई थी। नीलम सिनेमा से लेकर सेक्टर- 16-17 के अंडरपास तक कार्य होगा। जल्द इसके लिए टेंडर किया जाएगा।  - केके यादव, निगम कमिश्नर व प्रभारी डीसी।

प्रशासन का प्रस्ताव अच्छा है। शहर की विरासत को सहेजना हम सभी का काम है। कुछ बिंदुओं को दुकानदारों ने रखा है। जो मान लिए गए हैं। अब दिवाली के बाद काम शुरू हो जाएगा। - जगदीशपाल सिंह कालरा, दुकानदार सेक्टर- 17 प्लाजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed