{"_id":"5ff1bf75db2bd93ac11b61a1","slug":"chandigarh-news-in-hindi-ramlila-artists-honored-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : रामलीला में रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : रामलीला में रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों का हुआ सम्मान
Sun, 03 Jan 2021 06:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
सम्मान समारोह में पहुंचे कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर थियेटर में राम उत्सव कमेटी की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में रामलीला में रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान लेने वाले कलाकारों ने डायलॉग भी बोले। आचार्य पी. खुराना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पी. खुराना ने आयोजकों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रावण का कद जितना होगा राम उतना ही बड़ा होगा। खुराना ने कहा कि जब बच्चा कहना न माने तो रामायण पढ़िए और बच्चों को बताइए किस प्रकार राम अपने पिता का कहना मानते थे। रामायण के कारण ही मेरे बेटे मेरा कहना मानते हैं। राम उत्सव कमेटी के प्रधान राजिंदर बग्गा ने बताया कि रामलीला के विभिन्न कलाकारों को हर वर्ष सम्मानित किया जाता है। इस बार रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह संस्था पिछले नौ सालों से रामलीला के विभिन्न किरदारों को सम्मानित करती आ रही है। इस बार ट्राईसिटी की सभी रामलीलाओं के रावण का अभिनय करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। राजिंदर बग्गा ने बताया कि रावण का किरदार करने वाले कलाकार अपनी वेशभूषा पहनकर सम्मान समारोह में पहुंचे। इसके साथ ही ट्राईसिटी की सभी कीर्तन मंडलियों को भी सम्मानित किया गया।
निदेशक राजेश चौहान ने बताया कि हमारी संस्था ट्राईसिटी की एकमात्र संस्था है, जो इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती है। बग्गा परिवार 1961 से रामलीला से जुड़ा हुआ है। सचिव राजकुमार सैनी और अशोक चौधरी ने कहा कि बग्गा परिवार सनातन संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित कर रही है।