फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Mukesh Anand did not get service extension

चंडीगढ़ : सांसद किरण खेर की सिफारिश भी नहीं आई काम, मुकेश आनंद को नहीं मिला सेवा विस्तार

Tue, 29 Dec 2020 10:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Mukesh Anand did not get service extension
ट्रिब्यून चौक। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ प्रशासन ने अधीक्षण अभियंता सीबी ओझा को पदोन्नति देकर चंडीगढ़ प्रशासन का अगला मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) बना दिया है। बता दें कि वर्तमान मुख्य अभियंता मुकेश आनंद के सेवा विस्तार के लिए शहर की सांसद किरण खेर ने सिफारिश करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन को एक पत्र लिखा था। मुकेश आनंद को सेवा विस्तार नहीं मिलने से अब यह साफ हो गया है कि सांसद की सिफारिश को प्रशासन ने नामंजूर कर दिया है। 

विज्ञापन


सीबी ओझा एक जनवरी को मुख्य अभियंता पद संभाल लेंगे। वहीं, एक्सईन संजय अरोड़ा को भी पदोन्नति देकर अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। सांसद किरण खेर की ओर से पूरा प्रयास किया गया था कि मुकेश आनंद को बतौर मुख्य अभियंता सेवा विस्तार दिया जाए। उन्होंने ट्रिब्यून फ्लाईओवर का हवाला देकर उन्हें सेवा विस्तार देने की बात भी प्रशासन से कही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 2.8 डिग्री पहुंचा पारा, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड, दो जनवरी को बारिश की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


खेर ने कहा था कि ट्रिब्यून फ्लाईओवर उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके लिए मुकेश आनंद ने बहुत मेहनत की है। उन्हें इस प्रोजेक्ट की सभी बारीकियां मालूम हैं, इसलिए उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया जाए। हालांकि पंजाब सर्विस रूल्स के नए नियमों के मुताबिक, सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार नहीं दिया जा सकता है इसलिए यह माना जा रहा था कि मुकेश आनंद को किरण खेर के समर्थन के बाद भी सेवा विस्तार नहीं मिलेगा और आखिरकार वही हुआ भी। गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन कर्मचारियों की सेवाओं से जुड़े नियमों के लिए पंजाब सर्विस रूल्स को फॉलो करता है।


यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में नहीं लगेगा रात्रि कर्फ्यू, क्लब-रेस्टोरेंट में 200 से ज्यादा लोग जुटे तो होगी कार्रवाई

कांग्रेस-आप समेत विभिन्न संस्थाओं ने खेर के पत्र का किया था विरोध
सांसद किरण खेर द्वारा मुख्य अभियंता मुकेश आनंद के समर्थन में पत्र लिखे जाने के बाद से उनका शहर में चौतरफा विरोध हुआ था। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी खेर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कांग्रेस ने तो विरोध प्रदर्शन की धमकी तक दे डाली थी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक प्रेम गर्ग ने प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा को पत्र लिखकर मुकेश आनंद को सेवा विस्तार नहीं देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक कारणों से किसी एक अधिकारी को अनुचित लाभ देना अनैतिक है। वहीं, कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने यह एलान किया था कि अगर प्रशासन मुकेश आनंद को सेवा विस्तार देगा तो वह इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed