फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Liquor contracts auction in Chandigarh

चंडीगढ़: सेक्टर- 9 में जिस पर गैंगस्टरों ने बरसाईं थीं गोलियां, वह ठेका 7.56 करोड़ में छूटा

Wed, 24 Jun 2020 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Jun 2020 12:35 AM IST
सार

  • टैगोर थियेटर में आबकारी विभाग ने की नीलामी, 157 शराब ठेकेदार हुए शामिल
  • दो जून को गैंगस्टरों ने बरसाईं थीं गोलियां, हमले में ठेकेदार के दामाद समेत चार कारिंदे हुए थे घायल

विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Liquor contracts auction in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

टैगोर थियेटर में मंगलवार को शराब के 94 ठेकों की फाइनल बोली लगी। इसमें 157 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा बोली सेक्टर-9 के इनर मार्केट के उसी ठेके के लिए लगी, जिस पर दो जून को गैंगस्टरों ने गोलियां बरसाईं थीं। इसके लिए 7.56 करोड़ की बोली लगी और यह ठेका कमल बजाज ने अपने नाम किया। इससे पहले यह ठेका रामअवतार बतरा के पास था। 

विज्ञापन


इस बार कोरोना महामारी के चलते 9 महीने की बनाई गई एक्साइज पॉलिसी से यूटी प्रशासन को 265.32 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा। यूटी प्रशासन ने एक्साइज पॉलिसी को 31 जून तक बढ़ा दिया था। नई पॉलिसी के तहत विभाग की ओर से 15 जून को 94 शराब ठेकों के लिए ई-टेंडर निकाले गए थे, जिसकी मंगलवार को फाइनल बोली हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस को नहीं मिले सिद्धू, घर के बाहर कानूनी नोटिस चिपकाया, बढ़ सकती मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन


टैगोर थियेटर में डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में यह आयोजन किया गया। बोली में 157 निविदाएं शामिल की गईं। शराब ठेकों की बोली के दौरान सबसे ज्यादा सेक्टर-9 की इनर मार्केट स्थित शराब के ठेके की बोली लगाई गई। इसके लिए विभाग ने 4.12 करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइज रखा था, जिसके सापेक्ष बोली 7.56 करोड़ रुपये की लगाई गई। नई एक्साइज पॉलिसी एक जुलाई 2020 से 31 मार्च 2021 तक मान्य रहेगी। बोली के दौरान एसडीएम (सेंट्रल) नाजुक कुमार, एडिशनल कमिश्नर राकेश कुमार पोपली, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर आरके चौधरी उपस्थित रहे।

विशेष सॉफ्टवेयर पर जमा हुईं बोलियां

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अबकी बार एनआईसी के तैयार एप के जरिए निविदाएं जमा की गईं। एप में ही बोलीदाता के लिए डिजिटल हस्ताक्षर की व्यवस्था की गई। इसके लिए बोली दाताओं को पहले ही विभाग की ओर से विशेष प्रशिक्षिण दिया गया था।

बेस प्राइज से 22.65 प्रतिशत ज्यादा लाभ
शराब ठेकों की नीलामी के लिए आबकारी विभाग की ओर से 216.33 करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइज रखा गया था। विभाग की ओर से तय रिजर्व प्राइज से 22.65 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त होगा। इस साल लाइसेंस फीस के रूप में विभाग को 265.32 करोड़ का राजस्व मिलेगा। पंजीकरण शुल्क के रूप में विभाग को 5.49 करोड़ प्राप्त हुए।   

16 ठेकों में नहीं दिखाई रुचि
शहर के 16 ठेकों में किसी ने रुचि नहीं दिखाई। 94 ठेकों में 78 के लिए ही शराब वेंडरों ने बोली लगाई। विभाग के अनुसार शेष बची 16 दुकानों के लिए 24 जून सुबह 11 बजे से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। फाइनल बोली 29 जून को खोली जाएगी।   

संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार ऑनलाइन टेंडर निकाले गए थे। शराब के 78 ठेके बिक चुके हैं, शेष दुकानों के लिए फिर से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - आरके चौधरी, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर, यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed