फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Four more birds found dead in Chandigarh

चंडीगढ़ में चला सर्च अभियान, चार पक्षी और मृत मिले, जालंधर लैब भेजे गए सैंपल

Fri, 08 Jan 2021 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jan 2021 01:39 AM IST
सार

  • मलोया, सेक्टर-36, लेजर वैली और सुखना के पास मृत मिले चारों पक्षी
  • अब विभाग को क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला जालंधर की रिपोर्ट का इंतजार
  • पशु चिकित्सा विभाग ने कुल 250 नमूने जांच को भेजे, सर्च अभियान जारी

विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Four more birds found dead in Chandigarh
सुखना लेक पर प्रवासी पक्षी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्ड फ्लू को लेकर गुरुवार को पूरे दिन पर्यावरण विभाग ने चंडीगढ़ में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान मलोया, सेक्टर-36, लेजर वैली और सुखना के पास से चार पक्षी मृत मिले। मृत पक्षियों में कौआ, मोर और कोयल शामिल हैं। इन सभी के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। पिछले तीन दिनों में चंडीगढ़ में नौ पक्षी मृत पाए जा चुके हैं। इनमें एक प्रवासी पक्षी भी है। 

विज्ञापन


बीते बुधवार को भी पर्यावरण विभाग की विभिन्न टीमों को चार मृत पक्षी मिले थे। इनमें बगुला, कौआ और कबूतर थे। विभाग ने अब तक मृत मिले सभी पक्षियों के नमूने जालंधर स्थित क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला भेजे हैं। अब रिपोर्ट का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ को करीब 14 दिन बाद रिपोर्ट मिलेगी। 
विज्ञापन


उधर, पशु चिकित्सा विभाग ने शहर के विभिन्न हिस्सों से करीब 250 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा पशुपालन विभाग ने शहर के सभी पोल्ट्री फार्मों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के कई विभाग बर्ड फ्लू को लेकर सतर्क हैं और एक साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। इनमें पर्यावरण विभाग, पशुपालन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग शामिल हैं। इसके अलावा एक टीम का भी गठन किया गया है, जो शहर के विभिन्न हिस्सों से नमूने एकत्रित कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब 30 नहीं 15 दिन बाद नमूने एकत्रित करेगा पशु चिकित्सा विभाग

पशु चिकित्सा विभाग हर महीने पक्षियों के नमूने एकत्रित करता है ताकि किसी भी बीमारी के फैलने से ही पहले पता लगाया जा सके लेकिन बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए विभाग ने फैसला किया है कि अब हर 15 दिन बाद ये नमूने एकत्र किए जाएंगे।

गौरतलब है कि कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद से चंडीगढ़ प्रशासन के वन और वन्यजीव विभाग ने सोमवार को ही अलर्ट जारी कर रखा है। विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। फील्ड के कर्मचारियों से कहा गया है कि यदि वन क्षेत्र में किसी पक्षी की मौत होती है तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें। पशुपालन विभाग मुर्गी पालकों पर भी नजर रख रहा है।

जागरूकता के लिए सुखना लेक पर लगाए गए बोर्ड
वन विभाग ने सुखना लेक पर जागरूकता बोर्ड लगाए गए हैं। सुखना लेक पर तीन और धनास में ऐसे दो बोर्ड लगाए गए हैं, जिनके जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि अगर किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाई देते हैं तो वन और वन्यजीव विभाग को तुरंत हेल्पलाइन नंबर 0172-2700217 पर जानकारी दें। इसके अलावा लोगों से कहा गया है कि लेक व तालाबों आदि में जाने के बाद अपने जूते व पैरों को अच्छी तरह से साफ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed