{"_id":"5fd798a5a04af65c0a1eb8a6","slug":"chandigarh-news-in-hindi-chandigarh-bans-hookah-bars-till-feb-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 11 फरवरी तक हुक्का परोसने पर प्रतिबंध, नियम का उल्लंघन पड़ सकता है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 11 फरवरी तक हुक्का परोसने पर प्रतिबंध, नियम का उल्लंघन पड़ सकता है भारी
Mon, 14 Dec 2020 10:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को हुक्का के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को अगले दो महीने के लिए और बढ़ा दिया है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 11 फरवरी तक शहर के किसी भी बार, क्लब, डिस्कोथेक, रेस्टोरेंट आदि में किसी भी तरह का हुक्का परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। यदि ऐसा होता है तो संबंधित क्लब, बार मालिक को जेल भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, विशेषज्ञ चेता चुके हैं कि कोरोना को बढ़ाने में हुक्का अहम भूमिका निभा सकता है। हालांकि अब भी कई जगहों पर गुपचुप तरीके से हुक्का बार चलाया जा रहा है लेकिन पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। कई हुक्का बार मालिकों व मैनेजर के खिलाफ मामला भी दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एक की मौत, 76 नए मरीज मिले
चंडीगढ़ में सोमवार को जहां कोरोना के 76 नए मरीज मिले, वहीं एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई। वहीं, होम आइसोलेशन में रखे गए 127 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर छुट्टी दे दी गई। नए मिले पॉजिटिव मरीजों में पुरुषों की संख्या 45 और महिलाओं की संख्या 31 है।
विज्ञापन
सोमवार को जिस मरीज की मौत की पुष्टि की गई, उसकी पहचान सेक्टर-45 निवासी 57 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई है। मरीज का इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा था। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
76 मरीजों के मिलने के बाद शहर में पॉजिटिव केस की संख्या 18714 हो गई है, जबकि 17698 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक 302 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 1210 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिनमें 76 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी 117 रिपोर्ट का इंतजार है।
बस स्टैंड पर 33 यात्रियों की जांच
स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर लगाई गई मोबाइल जांच टीम ने सोमवार को 33 यात्रियों की कोरोना जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। ठंड के कारण यात्रियों की कम होती संख्या के कारण ही जांच भी कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यात्रियों की कम होती संख्या के बावजूद भी बस स्टैंड पर मोबाइल टीम का संचालन जारी रहेगा। खासतौर पर दिल्ली से आने वाले प्रत्येक यात्री की जांच जारी रहेगी ताकि शत प्रतिशत जांच करके संक्रमण के बढ़ते खतरे को नियंत्रित किया जा सके।