फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh news in Hindi: 51 new positive of coronavirus found in Tri-city

ट्राइसिटी में 51 पॉजिटिव मिले, चंडीगढ़ में 16, पंचकूला में 19 और मोहाली में 16 नए संक्रमित

Thu, 16 Jul 2020 11:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh news in Hindi: 51 new positive of coronavirus found in Tri-city
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

ट्राइसिटी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को 51 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें चंडीगढ़ में 16, पंचकूला में 19 और मोहाली में 16 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में जीएमसीएच-32 की नर्सिंग ऑफिसर और सीआरपीएफ के चार जवान भी शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रशासनिक अफसरों समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में गुरुवार को जिन 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, उनमें जीएमसीएच-32 की 52 वर्षीय नर्सिंग ऑफिसर समेत मनीमाजरा के एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं। मनीमाजरा के संक्रमित परिवार में 24, 26 और 52 साल के तीन पुरुषों के साथ 21 और 27 वर्षीय दो महिलाएं भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


उधर, सेक्टर-52 में 42 साल का पुरुष, सेक्टर-45 में 26 साल की महिला, सेक्टर-27 में 64 साल का पुरुष, सेक्टर-31 में 42 साल का पुरुष और 3 साल की बच्ची, सेक्टर-48 में 45 साल की महिला और 16 साल का किशोर, मनीमाजरा का ही 17 साल का किशोर, सेक्टर-46 की 24 साल की युवती और धनास का दो साल का बच्चा संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

16 मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 635 हो गई है। इन मरीजों के अलावा धनास में अन्य 7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लेकिन प्रशासन ने उसे गुरुवार की मीडिया बुलेटिन में शामिल नहीं किया है। वहीं दूसरी तरफ पीजीआई, धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज और सूद धर्मशाला में भर्ती कोरोना के 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें सेक्टर 38, 40, 20, 30, 42 के साथ ही पीजीआई, बहलाना और दड़वा के मरीज शामिल हैं।

यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह भी कोरोना पॉजिटिव
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह के कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस महकमे में एक बार हड़कंप मच गया है। इंस्पेक्टर दिलबाग सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं। गुरुवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। बताया गया कि वह जीएमएसएच-16 में भर्ती हैं। 

पुलिस ने सेक्टर-42 में रहने वाले इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह के संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों समेत अन्य का रिकॉर्ड खंगाला। बताया गया कि उनके संपर्क में आने वाले कई पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। बता दें कि बीते मंगलवार को पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित बीटबॉक्स में सीनियर कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव आने से सेक्टर 17 थाने में पोस्टेड महिला कांस्टेबल समेत अन्य कई पुलिसकर्मी क्वारंटीन हैं।

पंचकूला: दूसरे दिन भी सीआरपीएफ के चार जवानों समेत 19 मिले कोरोना संक्रमित 

कोरोना संक्रमण के 26 मामलों के बाद गुरुवार को दूसरे दिन फिर 19 मामले सामने आए हैं। आज फिर सीआरपीएफ पिंजौर के चार जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा एक ही परिवार के पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने बताया कि सीआरपीएफ पिंजौर में चार जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

इनके अलावा पंचकूला के सेक्टर-16 में 36 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-7 में 16 वर्षीय किशोर, सेक्टर-15 में 50 वर्षीय व्यक्ति, कालका के कीरतपुर से 46 वर्षीय व्यक्ति, कालका के तगड़ा हरी सिंह क्षेत्र से 40 वर्षीय व्यक्ति, शिव कॉलोनी से 50 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय युवक और 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, पंचकूला अभयपुर से 26 वर्षीय युवक, पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी से 52 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

इसके अलावा पंचकूला के सेक्टर-25 में एक ही परिवार के पांच सदस्यों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 39 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय युवती और 13 वर्षीय बच्चा शामिल है। पंचकूला में अब तक 198 केस सामने आ चुके हैं। वहीं बाहर के 60 केस हैं। अब तक 121 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

मोहाली में छह साल की बच्ची समेत 16 नए संक्रमित

कोरोना की चपेट में गुरुवार को छह साल की बच्ची समेत 16 मरीज आ गए। पीड़ितों में सेक्टर-66 की 45 वर्षीय महिला, झंजेड़ी की 40 वर्षीय महिला, शिवालिक सिटी खरड़ में 32 साल की महिला, 6 साल की बच्ची, 62 साल का पुरुष, मोहाली में 24 साल की युवती, फेज-1 में 29 साल का युवक, शिवालिक सिटी में 58 साल की महिला, खरड़ में 48 साल का पुरुष, फेज-चार में 41 साल का पुरुष, सेक्टर-125 में 43 वर्षीय महिला, गिलको टावर मोहाली में 68 वर्षीय पुरुष, बलटाना में 57 वर्षीय पुरुष, लालड़ू में 19 साल का युवक और 47 साल का व्यक्ति, झरमड़ी में 79 साल का पुरुष संक्रमित मिला है। 

सात स्वस्थ होकर घर लौटे
कोरोना को हराने वालों में 38 साल का पुरुष, सेक्टर-114 में 45 साल का पुरुष और 14 साल का बच्चा, कुंभड़ा में 22 वर्षीय पुरुष, कुराली में 50 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरुष और 28 साल की महिला शामिल है।

मोहाली का रिकवरी रेट 63 फीसदी
डीसी गिरीश दियालन का कहना है कि लोग सेफ्टी गाइडलाइंस का पालन करें तभी संक्रमण रोका जा सकता है। जिले में साढ़े तीन महीने में अब तक कुल 472 मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 294 मरीज तंदरुस्त हुए हैं। इस तरह जिले में तंदरुस्त होने वाले लोगों की दर 63 फीसदी है। जबकि करीब 35 फीसदी यानी 169 एक्टिव केस हैं। वहीं, जिले में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जो कि कुल दर का 1.91 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed