फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: 1800 policemen will be deployed on New Year in Chandigarh

कड़े पहरे में मनेगा नववर्ष का जश्न, 1800 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती, हुड़दंग मचाया तो जाना पड़ेगा जेल

Tue, 29 Dec 2020 11:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: 1800 policemen will be deployed on New Year in Chandigarh
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में नववर्ष 2021 का स्वागत पुलिस के कड़े पहरे में होगा। असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों से निपटने के लिए शहर की अलग-अलग थाना पुलिस ने कमर कस ली है। 31 दिसंबर की रात अगर कोई उत्पात मचाते पकड़ा गया तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। नवर्ष के स्वागत के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए शहर में एएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत 1800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन


नववर्ष के जश्न के दौरान शहर के क्लबों में हुक्का परोसे जाने पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। थाना, चौकी, पीसीआर समेत स्थानीय बीट पुलिस को सेक्टर-26, सेक्टर-8 और सेक्टर-9 और सेक्टर- 17 प्लाजा के अलावा औद्योगिक क्षेत्र समेत उन सभी जगहों पर खास नजर रखने को कहा गया है जहां डिस्कोथेक, पब बार, रेस्टोरेंट आदि मौजूद हैं। यूटी पुलिस खासकर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रख रही है। 
विज्ञापन



पियक्कड़ों और नशा कर वाहन चलाने वालों पर रहेगी खास नजर 
वाहनों के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण पैदा करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इसके अलावा नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस शहर में नशा कर वाहन चलाने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाएगी। साथ ही नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया तो पुलिस उसके वाहन को जब्त कर लाइसेंस रद्द कर देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरभर में लगेंगे 91 नाके

नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस सुबह से ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में मुस्तैद रहेगी। क्लबों में विशेष नजर रखने के अलावा पुलिस जगह-जगह कुल 91 नाके लगाएगी। इसके अलावा शहर की सीमाओं, जीरकपुर बैरियर, मटौर बैरियर, हाउसिंग बोर्ड समेत अन्य सीमाओं पर खास मुस्तैदी रहेगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं पुलिस का कहना है कि थाना पुलिस अपने-अपने एरिया में पूरी तरह से चौकस है। 

महिलाओं को पुलिस देगी पिक एंड ड्रॉप की सुविधा, 112 पर फोन कर मांगनी होगी मदद
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पिक एंड ड्राप पर विशेष तैयारी की है। इसके तहत महिला दस्ता का गठन किया गया है। जरूरतमंद महिलाओं को पुलिस पीसीआर पिक एंड ड्राप की सुविधा देगी। अगर महिला रात 10 बजे के बाद से साधन नहीं मिलने पर कहीं फंस जाती हैं तो वह आपातकालीन 112 नंबर पर सूचित कर इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं। 

आपातकाल में इन नंबर पर कर सकते हैं फोन

  • पुलिस कंट्रोल रूम 112
  • अपराध से संबंधित 0172-2749194, 0172-2744100
  • सेक्टर-26 थाना-0172-2790594
  • सेक्टर-3 थाना 0172-2740254
  • सेक्टर-17 थाना-0172-2700453
  • औद्योगिक क्षेत्र थाना- 0172-2657344
  • सेक्टर-31 थाना-0172-2638698 
  • सेक्टर-34 थाना 0172-2662697
  • सेक्टर-36 थाना-0172-2662995
  • सेक्टर-19 थाना-0172-2775173

नववर्ष के जश्न को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखेंगी। कोई अगर उत्पात मचाते पकड़ा गया तो उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी, चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed