फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News : Employees protest in Chandigarh

कर्मचारियों ने फूंका प्रशासन का पुतला, मांगें नहीं हुईं पूरी तो 10 दिसंबर को करेंगे राजभवन कूच

Mon, 23 Nov 2020 04:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Nov 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News : Employees protest in Chandigarh
कर्मचारियों का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

को-आर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंपलाइज एंड वर्कर्स ने कर्मचारी विरोधी रवैये के कारण सोमवार को प्रशासन का पुतला फूंका।हार्टिकल्चर स्टोर में हार्टिकल्चर इंपलाइज यूनियन ने सेक्टर- 10 स्थित लेजर वैली में यह विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर 10 दिसंबर को राजभवन कूच करेंगे।  रोष प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियो ने प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


को-आर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार, प्रधान सतिंदर सिह और महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अब केवल प्रशासक से ही आस है। कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए। कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करने की लंबे समय से प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं लेकिन प्रशासन के साथ हुई बैठक में अधिकारी जरूरी मांगों पर फैसला लेने में आनाकानी कर रहे हैं। जेम पोर्टल के ठेकेदार कर्मचारियों के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं। श्रम कानून का पालन नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन



आउटसोर्स कर्मचारियों को साल में 15 छुटि्टयां नहीं दी जा रही है। डेलीवेज, वर्कचार्ज और आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी बनाई जाए। जो ठेकेदार कर्मचारियों के वेतन में गैर-कानूनी कटौती कर रहे हैं, उन ठेकेदारों के खिलाफ विजिलेंस जांच की जाए। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को पंजाब की तर्ज पर नौकरी दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी विभागों का निजीकरण बंद किया जाए। खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती की जाए। समान काम-समान वेतन फार्मूला लागू किया जाए। डीसी रेट में बढ़ोतरी की जाए। कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल स्कीम लागू की जाए। प्रदर्शन को हार्टिकल्चर इंपलाइज यूनियन के प्रधान अनिल कुमार के अलावा अन्य यूनियनों के नेताओं में रघवीर सिंह, करमजीत सिंह, दविंदर सिंह, गुरमेल सिंह दारा, किशोरी लाल सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed