फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh news : Corona havoc in Haryana and Punjab

कोरोना का कहर : हरियाणा-पंजाब में महामारी ने बढ़ाई मुसीबत, चढ़ रहा मौत का ग्राफ 

Sat, 24 Apr 2021 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Apr 2021 02:07 AM IST
सार

  • पंजाब में एक दिन में मिले सर्वाधिक 6762 संक्रमित, 76 की मौत
  • हरियाणा में 11854 नए संक्रमित, 60 की मौत

विज्ञापन
chandigarh news : Corona havoc in Haryana and Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा और पंजाब में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। लगातार रिकॉर्ड टूट रहे हैं, मौंत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 11854 नए केस मिले। 60 मरीजों की मौत हुई। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, 1804 गंभीर मरीजों में से 1634 ऑक्सीजन और 180 वेंटिलेटर पर हैं। अब 5.72 प्रतिशत की दर से नए संक्रमित मिल रहे, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 83.19 प्रतिशत रह गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 64057 पहुंच गई।

विज्ञापन


कहां कितनी मौत
बीते 24 घंटे में गुरुग्राम में 9, फरीदाबाद में 8, हिसार-पानीपत में 7-7, सोनीपत व जींद में 6-6, पंचकूला 5, भिवानी 4, फतेहाबाद 3, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में 2-2 और नूंह में एक कोरोना मरीज की जान गई।
विज्ञापन

 
नए केस : गुरुग्राम में  4319,  फरीदाबाद 1450,  सोनीपत 915, हिसार 885, करनाल 616, पानीपत 396, पंचकूला 453, यमुनानगर 420, सिरसा 408, जींद 331, फतेहाबाद 268 व अंबाला में 252 नए संक्रमित मिले हैं। अन्य जिलों में मिले नए केसों की संख्या 50 से 100 के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में एक दिन में मिले सर्वाधिक 6762 संक्रमित, 76 की मौत
पंजाब में शुक्रवार को कोरोना के 6762 मामले सामने आए। यह राज्य में एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसके अलावा 24 घंटे में 76 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया जबकि 44 की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में अब तक 8264 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अमृतसर में 8, बरनाला में 2, बठिंडा में 6, फरीदकोट में 2, फाजिल्का में 1, गुरदासपुर में 7, होशियारपुर में 5, जालंधर में 5, कपूरथला में 7, लुधियाना में 8, मानसा में 1, मोहाली में 5, मुक्तसर में 3, पठानकोट में 2, पटियाला में 6, रोपड़ में 3, संगरूर में 3 और नवांशहर में 2 संक्रमितों की मौत हुई। 


527 संक्रमित ऑक्सीजन सपोर्ट पर : 
विभाग ने बताया कि इस समय विभिन्न अस्पतालों में 527 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। पंजाब में अब तक 6848790 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। कुल 326447 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 274240 ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed