फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News : A Man burnt alive during fire breaks out in Car

हादसा : बलैनो और होंडा सिटी कार में टक्कर, गैस किट में लगी आग, युवक की जलकर मौत

Fri, 06 Nov 2020 04:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Nov 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News : A Man burnt alive during fire breaks out in Car
हादसाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में सेक्टर 28-29 के लाइट प्वाइंट पर शुक्रवार की सुबह होंडा सिटी व बलैनो कार में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बलैनो कार में लगी गैस किट में आग लग गई। इस कारण एक युवक की जलकर मौत हो गई। वहीं बलैनो में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। होंडा सिटी कार सवार को ज्यादा चोट नहीं आई है। 

विज्ञापन


मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच-32 में भेज दिया गया है। होंडा सिटी चालक के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अलसुबह लगभग साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि ट्रिब्यून चौक की तरफ से आ रही होंडा सिटी कार व सेक्टर 28-29 के लाइट प्वाइंट की तरफ मुड़ रही बलैनो में टक्कर हो गई है। 
विज्ञापन


जानकारी में पता चला है कि गुरुदासपुर निवासी आकाशदीप (18), विशाल (26) और पठानकोठ निवासी दिलीप (28) बलैनो कार से एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने चंडीगढ़ आये थे। पार्टी खत्म होने के बाद तीनों वापस लौट रहे थे। सेक्टर 28-29 के लाइट प्वाइंट से जैसे ही ट्रिब्यून चौक के लिए मुड़े तभी सामने से सेक्टर 28 निवासी रजनीश शर्मा (52) होंडा सिटी कार से अपने घर की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। इस दौरान बलैनो कार डिवाइड पर पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में लगी गैस किट से गैस रिसाव होने लगा। जब तक तीनों को संभलने का मौका मिलता गाड़ी में आग लग गई। विशाल व दिलीप ने जैसे-तैसे करके अपनी जान बचा ली लेकिन आकाशदीप गाड़ी में फंस गया और बुरी तरह जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एंबुलेंस से तीनों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया। 


जहां डॉक्टरों ने आकाशदीप को मृत घोषित कर दिया। विशाल और दिलीप का इलाज चल रहा है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। पुलिस ने रजनीश शर्मा को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 304 ए की तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रजनीश शर्मा को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed