{"_id":"059473428210d9530f85ac7952971ec0","slug":"chandigarh-new-mayor-arun-sood-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर बनने के बाद बोले अरूण सूद, गिनाई प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर बनने के बाद बोले अरूण सूद, गिनाई प्राथमिकताएं
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के मेयर बनने के बाद पहली बार अरूण सूद ने खुलकर बातचीत की और अपने इरादों से सभी को वाकिफ करा दिया। सांसद किरण खेर का चुनाव जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को वह खुशी नहीं थी जो कि शुक्रवार को मेयर की कुर्सी पर कब्जा करके आई।
विज्ञापन
पार्टी का मानना है कि अब पूरी तरह से चंडीगढ़ में भाजपा का राज हो गया और इसे कायम रखने की जिम्मेवारी अब नवनियुक्त मेयर पर आ गई है। अरुण सूद पर शहर के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरे। बात करते है नए मेयर अरुण सूद से।
विज्ञापन
आपकी जीत पर किसका क्रेडिट
यह मेरी नहीं बल्कि पार्टी की जीत है। उन कार्यकर्ताओं की जीत है जो पिछले लंबे अरसे से नगर निगम पर अपनी पार्टी का मेयर चाहते थे। पार्टी के सभी पार्षदों और सीनियर नेताओं ने उनकी जीत के लिए बराबर का जोर लगाया है। मेयर की कुर्सी को वह पदवी नहीं बल्कि शहर के प्रति जिम्मेवारी समझ कर काम करेंगे।
विज्ञापन
आपकी क्या प्राथमिकताएं रहेगी
पहली यह है कि शहरवासियों पर कोई नया टैक्स न लगे और जो प्रशासन और नगर निगम के बीच कोआडिनेशन समाप्त हो गया है। उन कोआडिनेशन की बैठकों को फिर से चालू करवाया जाएगा। शहर में काफी मूल भूत सुविधाए है लेकिन फिर भी काफी स्कोप है। वह उनके दिगाम में कई आडिए है जिससे शहरवासियों की सुविधओं में इजाफा होगा उन्हें लागू करने करवाया जाएगा।
सूद का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को शहर में बढ़ाया जाएगा उनका दावा है कि शहरवासियों के अच्छे दिन अब आएंगे। साइकिलिंग को प्रमोट किया जाएगा ताकि साइकिल चलाना शहरवासी स्टेटस सिंबल समझे। अगर पिछले कार्यकाल में कुछ गलत काम हुआ है तो उसे भी चेक करवाया जाएगा।
पार्टी के लिए क्या प्राथमिकताएं है क्योंकि 15 साल बाद भाजपा का मेयर बना है
जबाव बिल्कुल ठीक, 15 साल बाद पार्टी ने बनवास समाप्त किया है। पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं द्वारा लाई जाने वाली हर समस्यां का हल किया जाएगा। इसी साल के अंत में नगर निगम के पार्षदों के फिर से चुनाव आ रहे हैं ऐसे में उनकी जिम्मेवारी अब ज्यादा बढ़ गई है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिले। नए भाजपा अध्यक्ष के साथ सहयोग बनाकर काम किया जाएगा।
कांग्रेस से क्या चाहते है आप
कांग्रेस पार्टी एक लंबे समय बाद विपक्ष में आई है। ऐसे में उन्हें चाहिए कि वह एक रचाननात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई। उनके द्वारा बताई गए मुदें पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। शहर के विकास के लिए उन्हें कांग्रेस के साथ साथ मनोनीत पार्षदों के भी सुझाव चाहिए।
बेटे का सपना हुआ पूरा
सूद के पिता रिटायर्ड अधिकारी है। जब पता चला कि बेटा मेयर बन गया है तो वह नगर निगम पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने पिता के गले में ही फूलों का हार डाल दिया। पिता ने बताया कि बेटे अरुण सूद का सपना था कि वह नगर निगम का मेयर बने। उन्होंने बताया कि उनका बेटा काफी मेहनती है वह शहरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और वदिया काम करेगा।
मेयर अरुण सूद के माता रमन सूद पिछले कुछ माह से एक बीमारी से पीड़ित है जिनका पीजीआई में इलाज चल रहा है। अरुण सूद इस समय सेक्टर-37 और 38 से पार्षद है। सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल पेश से वकील है। वह पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के करीबी है। मोदगिल को बधाई देने के लिए उनकी पत्नी सीनियर डिप्टी मेयर के कमरे में पहुंची। मोदगिल की पत्नी सेक्टर-36 के एमसीएम कालेज में लेक्चरा के पद पर तैनात है। जबकि डिप्टी मेयर हरदीप सिंह पिछले साल ही उपचुनाव जीतकर आए हैं।
सूद खट्टर और जेटली के करीबी
नवनियुक्त मेयर अरुण सूद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और वित मंत्री अरुण जेटली के करीबी है। उम्मीदवार बनवाने में इन दोनो ने अहम भूमिका निभाई है। खट्टर जब सगठन मंत्री थे तो चंडीगढ़ के प्रभारी रहते हुए अरुण सूद को उन्होंने ने ही पार्टी का महासचिव बनवाया था। टंडन गुट की ओर से सूद को भाजपा का नए अध्यक्ष का प्रबल दावेदार बनाया जा रहा था लेकिन उन्होंने अध्यक्ष की जगह मेयर का उम्मीदवार बनना पंसद किया।
पार्टी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद प्रभात झा का कहना है कि कई सालों बाद भाजपा ने तीनों पद जीते है यह इस बात का प्रमाण है कि विकास की ओर से चंडीगढ़ को देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीतने के लिए जोर लगाना भी है
सांसद किरण खेर ने कहा कि पिछले साल मेयर चुनाव हारने के कारण जो हताशा हुई थी उसकी इस साल चुनाव जीतकर भरपाई पूरी हो गई है। भाजपा के सभी नेताओं ने एकजुटता का भी प्रमाण दे दिया है।
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके कार्यकाल में तीनों सीट भाजपा अकाली गठबंधन ने जीती है। इसके लिए सभी पार्षद और मनोनीत बधाई के पात्र है।