फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: National shooter accused of trampling seven people arrested

Chandigarh : सात लोगों को रौंदने का आरोपी राष्ट्रीय निशानेबाज गिरफ्तार, आज की पेशी में रिमांड मांगेगी पुलिस

Sun, 21 May 2023 07:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 07:13 AM IST
सार

आरोपी की पहचान परमवीर सिंह (21) के रूप में हुई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आरोपी परमवीर सिंह राष्ट्रीय स्तर का निशानेबाज है और तीन बार पंजाब का चैंपियन रह चुका है।

विज्ञापन
Chandigarh: National shooter accused of trampling seven people arrested
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

धनास-सारंगपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बीटल कार से सात लोगों को रौंदने के आरोपी रईसजादे को यूटी पुलिस ने 72 घंटे बाद शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान परमवीर सिंह (21) के रूप में हुई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आरोपी परमवीर सिंह राष्ट्रीय स्तर का निशानेबाज है और तीन बार पंजाब का चैंपियन रह चुका है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद शनिवार देर शाम जीएमएसएच-16 में आरोपी का मेडिकल कराया गया। रविवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड मांगेगी। बता दें कि इस हादसे में सात घायलों में से तीन की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी परमवीर सिंह की गिरफ्तारी शनिवार शाम लगभग सात बजे सारंगपुर स्थित आईआरबी कांप्लेक्स के पास से गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि हादसे के बाद आरोपी अपने साथ मौजूद युवती के साथ डड्डूमाजरा के रास्ते शूटिंग रेंज की तरफ गया, जहां उसने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी और उन्हें सेक्टर-34 स्थित के हीलिंग हॉस्पिटल पहुंचने के लिए कहा। इसके बाद वह युवती के साथ अस्पताल पहुंचा, जहां उसके ताऊ और पिता से उसकी मुलाकात हुई। 


अस्पताल में परमवीर लगभग आधे घंटे रहा। वह शाम 7.10 बजे अस्पताल पहुंचा था और 7.40 पर बाहर आया। इस दौरान उसने अपना उपचार कराया और दवा ली। पुलिस ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। इलाज के बाद वह परिवार की ओर से लाई गई दूसरी गाड़ी से युवती के साथ फरार हो गया था। 

पिता रियल एस्टेट कारोबारी
हादसे के बाद आरोपी और उसके परिवार वालों के नंबर लगातार बंद आ रहे थे। पंचकूला सेक्टर-21 स्थित उसके घर में केवल नौकर मौजूद था। अब पुलिस आरोपी परमवीर सिंह के पिता व कार मालिक कमलजीत सिंह से भी पूछताछ करेगी। कमलजीत एक रियल एस्टेट कारोबारी हैं और कामा एस्टेट नामक कंपनी चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed