मदद का हाथ: चंडीगढ़ निगम खरीदेगा 80 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, कोरोना मरीजों को मिलेगी प्राणवायु
10 लीटर के ऑक्सीजन कन्संट्रेटर निगम जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा देगा। एक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर से एक मिनट में 10 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा, जो एक मरीज के लिए पर्याप्त होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चंडीगढ़ नगर निगम 80 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर खरीदने जा रहा है। शुक्रवार को निगम ने जैम पोर्टल पर इसके लिए टेंडर लगा दिया है। 10 लीटर के ऑक्सीजन कन्संट्रेटर निगम जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा देगा। एक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर से एक मिनट में 10 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा, जो एक मरीज के लिए पर्याप्त होती है।
निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की ओर से निगम को ऑक्सीजन की व्यवस्था करने को कहा गया है। शहर में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर खरीदने का निर्णय लिया गया है।
इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें सेक्टर- 16 अस्पताल के उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमजीत सिंह, संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा, एमओएच डॉ. अमृत पाल वडिंग, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, चीफ अकाउंट ऑफिसर वीएस ठाकुर, मनोनीत पार्षद अजय दत्ता और डॉ. ज्योत्सना विग शामिल हैं। सभी ने बैठक के बाद ऑक्सीजन कन्संट्रेटर खरीदने पर सहमति दी। टेंडर प्रक्रिया में 7 दिन में आवेदक अपनी दावेदारी रखेंगे। इसके बाद जल्द टेंडर खोलकर ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराने को कहा जाएगा।
क्या है ऑक्सीजन कन्संट्रेटर
ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का सस्ता स्रोत
ऑक्सीजन कन्संट्रेटर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का सस्ता स्रोत भी है। ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बिजली से संचालित किए जाते हैं। डॉ. नागपाल ने बताया कि यह कम ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए ही बेहतर विकल्प है। इसमें बिजली जाने के बाद मरीज को समस्या होने का डर रहता है।
स्वास्थ्य विभाग के पास अभी 5 लीटर के 35 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध
सलाहकार मनोज परिदा की ओर से हमें ऑक्सीजन कन्संट्रेटर देने के लिए कहा गया है। कमेटी ने इसे सहमति दे दी है। हमने जैम पोर्टल पर टेंडर भी लगा दिया है। कोविड सेस से खरीदने के बाद यह जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएंगे। -केके यादव, निगम आयुक्त