फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Nagar Nigam Study Tour Issue

स्टडी टूर मामले में आया नया मोड़, नपेंगे अफसर

Tue, 30 Dec 2014 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Dec 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Nagar Nigam Study Tour Issue

स्टडी टूर विवाद में अब नगर निगम के बड़े अधिकारी भी फंसते नजर आ रहे हैं। मेयर हरफूलचंद्र कल्याण ने सोमवार को अफसरों के खिलाफ एडवाइजर विजय देव को शिकायत भेजी है।

विज्ञापन


उन्होंने खासकर ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता को प्वाइंट आउट किया है और कहा कि गुप्ता ने अरेंजमेंट्स और ट्रैवल एजेंसी के सेलेक्शन संबंधी सभी बंदोबस्त किए थे।
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत में कहा है कि अफसरों ने खुद को बचाने के लिए मेयर और पार्षदों पर जिम्मेदारी डाली। उन्होंने टूर की जांच रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं। मेयर ने कहा कि जांच रिपोर्ट में पूरी तरह भाजपा पार्षद अरुण सूद को बचाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में कहीं भी जिक्र नहीं है कि ट्रैवल एजेंसी अरुण सूद के रिश्तेदारों की थी या उन्होंने ट्रैवल एजेंसी को कोई फायदा पहुंचाने की कोशिश की, जबकि मेयर ने इन्हीं तथ्यों पर जांच के आदेश दिए थे।

बता दें कि स्टडी टूर के लिए पंचकूला की कोनास्थ ई-सर्विस लिमिटेड (जर्नी कुक) को कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था, जो सूद के जीजा और भांजे की थी। कॉन्ट्रेक्ट भी बिना ई-टेंडरिंग दिया गया।

मेयर ने दो हफ्ते पहले कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए। चार दिन पहले अफसरों ने जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंप दी थी, जिसमें सूद को क्लीन चिट दी गई और कहा गया कि टूर के अरेंजमेंट मेयर और पार्षदों ने मिलकर किए थे।

मेयर-पार्षदों के पास नहीं है फाइनेंशियल पावर  

अपनी शिकायत में मेयर ने कहा कि उनके और पार्षदों के पास स्टडी टूर का कॉन्ट्रेक्ट देने के लिए कोई फाइनेंशियल पावर नहीं है। इसके लिए नगर निगम कमिश्नर ही अथॉरिटी हैं। मेयर ने यह भी कहा कि सेलेक्शन प्रोसेस के बारे में पार्षदों को रूल्स-रेगुलेशंस की भी उचित जानकारी नहीं है।



मेयर ने पकड़े अफसरों के झूठ
-जांच रिपोर्ट में कहा गया कि टूर पर जाने वाले पार्षदों और कुल खर्च की जानकारी मेयर को भेजी गई थी। मेयर ने कहा कि उनके पास कोई जानकारी नहीं पहुंची थी।
-मेयर ने कहा कि उनके पास ट्रैवल एजेंसी के एप्रूवल की भी फाइल भेजी गई। इससे भी मेयर ने इंकार किया है।
-मेयर ने कहा कि उन्होंने 22 दिसंबर को कमिश्नर को लेटर भेजकर स्टडी टूर की डिटेल रिपोर्ट मांगी थी, जो उन्हें अभी तक नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed