फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh nagar nigam proposal for garbage collection rates from house

अब कूड़ा इकट्ठा करने वाले को देने होंगे इतने पैसे, निगम का रेट प्रस्ताव तैयार

Mon, 29 May 2017 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 May 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
chandigarh nagar nigam proposal for garbage collection rates from house
कूड़ा संग्रहण - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ वासियों के लिए बेहद जरूरी खबर। नगर निगम ने घर घर से कूड़ा संग्रहण के लिए मासिक शुल्क लेने का प्रस्ताव तैयार किया है। घर-घर से कूड़ा संग्रह करने के बदले में 50 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक श्रेणी अनुसार शुल्क वसूला जाएगा। शुल्क की राशि लोगों के पानी के बिल एवं प्रॉपर्टी टैक्स के बिल में जोड़कर भेजी जाएगी। नगर निगम की ओर से प्रस्तावित रेट पास करने के लिए 30 मई को सदन की बैठक में प्रस्ताव लाया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा रेट तय होने का एक फायदा यह भी है कि अब कूड़ा इकट्ठा करने वाले कर्मचारी अपनी मनमर्जी से शुल्क नहीं बढ़ा पाएंगे। अभी यह व्यवस्था निजी हाथों में हैं। इसके साथ ही अब यह शुल्क हर किसी निवासी से लिया जाएगा चाहे वह कूड़ा अपने घर से देता हो या नहीं। वहीं नगर निगम की ओर से 5 जून से हर घर में दो-दो डस्टबिन निशुल्क दिए जा रहे हैं। नगर निगम के पास इस समय 800 नए कर्मचारी कूड़ा संग्रहण के लिए अपना नाम पंजीकृत करवा चुके हैं।
विज्ञापन


साल 2012 में पीछे हटना पड़ा था निगम को
साल 2012 ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर खुद ही कूड़ा संग्रह करने की व्यवस्था अपने नियंत्रण में ले ली थी। उस समय व्यवस्था को सिर्फ सेक्टर-22 में ही लागू किया था, लेकिन काम करने वाले निजी कर्मचारियों के विरोध के सामने नगर निगम को झुकना पड़ा जिसके बाद सेक्टर-22 के आवासीय क्षेत्र में फिर से कूड़ा संग्रह करने की जिम्मेदारी उन्हीं कर्मचारियों को दी थी, जबकि सेक्टर-22 के व्यावसायिक क्षेत्र में कूड़ा संग्रहण शुल्क नगर निगम ही चार्ज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed