फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh nagar nigam not ready for national flag in japanese garden

चंडीगढ़ः जेपनीज गार्डन में राष्ट्रीय ध्वज लगाने को राजी नहीं पार्षद

Mon, 29 Feb 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
chandigarh nagar nigam not ready for national flag in japanese garden

चंडीगढ़ में सेक्टर-31 सी और डी के जेपनीज गार्डन में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने पर भाजपा के पार्षदों में ही सहमति नहीं बन पा रही है। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल इस प्रस्ताव को हर हालत में पास करवाना चाहते हैं। यह प्रस्ताव मोदगिल के सुझाव पर ही तैयार हुआ है।

विज्ञापन


रविवार को भाजपा ने अपने पार्षदों की प्री हाउस की बैठक की जिसमें मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बग्गा ने भी भाग लिया। इस बैठक में जब 17 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय ध्वज लगाने का प्रस्ताव पर पार्षदों की राय पूछी गई तो कुछ पार्षदों ने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय ध्वज शहर के बीचों बीच पर्यटक स्थल पर लगना चाहिए।
विज्ञापन


सेक्टर-17 प्लाजा, रोज गार्डन और सुखना लेक पर ध्वज लगना चाहिए क्योंकि यहां पर देश विदेश से पर्यटक आते हैं। बैठक में यह बात भी सामने आई कि अगर जेपनीज गार्डन में राष्ट्रीय ध्वज का प्रस्ताव पास हो जाता है तो दूसरे वार्ड के पार्षद भी अपने अपने एरिया में ध्वज लगाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल ने कहा कि अगर इस प्रस्ताव को पास करवाने के लिए वोटिंग भी करानी पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में मेयर अरुण सूद भी मौजूद थे।

वहां पर बनाए जाएं जहां है खस्ता हालत
बैठक में 17 ग्रीन बेल्ट्स में पब्लिक टॉयलेट का निर्माण करने का प्रस्ताव पास होने आ रहा है जिस पर नगर निगम का 1 करोड़ 31 लाख रुपये का खर्च आएगा, जबकि 29 ग्रीन बेल्ट्स में टॉयलेट बनाने का प्रस्ताव पिछली सदन की बैठक में पास किया गया है।

लेकिन शहर में कई जगह झुग्गी झोपड़ी वाले कालोनियां है जहां पब्लिक टायलेट की जरूरत है लेकिन वहां पर शुलभ शौचाल्य बने है लेकिन हजारों लोगों के लिए नाममात्र ही टायलेट है। कांग्रेस पार्टी सोमवार को होने वाली सदन की बैठक में भी यह मामला उठाने जा रही है कि जहां पर पहले जरूरत है वहां पर पब्लिक टायलेट बनाए जाए।


कांग्रेस भी सेक्टर-17 में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के पक्ष में
कांग्रेस पार्टी भी सेक्टर-17 प्लाजा में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के पक्ष में है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि प्लाजा में ध्वज लगना चाहिए। उनका कहना है कि यहां के व्यापारी कई बार मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि यहां के व्यापारी तो उनसे यह भी कह चुके हैं कि राष्ट्रीय ध्वज को लगाने के लिए जो भी खर्च आएगा उसका भुगतान करने के लिए वे तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed