{"_id":"a4c7fdc93f38c0397dd839837718c1bc","slug":"chandigarh-nagar-nigam-house-meeting-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेगी बैठी मेयर की सीट पर और शुरू हो गई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेगी बैठी मेयर की सीट पर और शुरू हो गई बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Jun 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की बुधवार को हुई मासिक बैठक राजनीति और हंगामे की भेंट चढ़ गई। एक तरफ कांग्रेस के दो पार्षद चीफ इंजीनियर के कमरे के बाहर धरना दे रहे थे और मेयर समेत सभी अफसर उनका मसला सुलझाने में लगे हुए थे। दूसरी तरफ भाजपा पार्षदों ने कुछ मनोनीत पार्षदों के सहयोग से सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी को मेयर की कुर्सी पर बैठाकर बैठक शुरू करवा दी।
विज्ञापन
इस तरह बिना मेयर, कमिश्नर और सेक्रेटरी के हाउस चला। बैठक में कोई कांग्रेसी पार्षद भी नहीं शामिल हुआ। भाजपा के इस तरह हाउस चलाने की कांग्रेसी पार्षदों ने निंदा की है। मेयर हरफूलचंद्र कल्याण ने बैठक को अवैध करार दिया। वीरवार दोपहर को बैठक फिर से बुलाई है।
विज्ञापन
सेक्शन 59 का दिया हवाला
भाजपा पार्षद सतिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब म्यूनिसिपल कारपोरेशन एक्ट के सेक्शन 59 के मुताबिक मेयर की अनुपस्थिति में सीनियर डिप्टी मेयर को कुर्सी पर बैठाकर हाउस चलाया जा सकता है। वहीं, सेक्शन 58 में एक तिहाई कोरम की बात कही गई है। उस समय हाउस में एक तिहाई से ज्यादा पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
भाटिया के खिलाफ शिकायत
भाजपा और मनोनीत पार्षदों ने साइन कर एडिशनल कमिश्नर सुनील भाटिया के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव दिया है। सुनील भाटिया बैठक स्थगित करने का ऐलान करने हाउस में आए।
पार्षदों का आरोप था कि भाटिया का व्यवहार सही नहीं था और वह बैठक स्थगित करने के लिए अधिकृत भी नहीं हैं। हालांकि, मेयर का कहना है कि उन्हीं ने भाटिया को इसका अधिकार दिया था।