फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation picked flowers in same Vehicle which carrying meat

आस्था से खिलवाड़: जिस गाड़ी में ढोया जा रहा मीट, उसी में भगवान के चरणों के फूल उठा रहा चंडीगढ़ निगम

Thu, 22 Sep 2022 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 03:08 PM IST
सार

शहर में 156 पूजा स्थलों व अन्य स्थानों से प्रतिदिन लगभग 450 किलोग्राम फूल निकलते हैं। त्योहारी सीजन में यह बढ़कर 700 किलोग्राम प्रतिदिन तक हो जाता है।

विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation picked flowers in same Vehicle which carrying meat
मीट उठाने वाली गाड़ी में फूल उठा रहा चंडीगढ़ नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम शहर के लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है। भगवान के चरणों के जिन फूलों से अगरबत्ती और दीपक बनाए जा रहे हैं, उन फूलों को शहर में 156 मंदिरों व अन्य जगहों से नगर निगम मीट ढोने वाली गाड़ी में उठा रहा है। इससे लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन


नगर निगम की गाड़ी पिछले करीब एक महीने से शहर के कई पूजा स्थलों से भगवान पर चढ़ने वाले फूल इकट्ठा कर रही है और मलोया स्थित केंद्र पर उन्हें पहुंचाया जा रहा है। वहां महिलाएं इनसे अगरबत्ती और दीपक तैयार कर रही हैं। नगर निगम ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिलाया है। जो चीजें इन फूलों से बनाई जा रही हैं, उन्हें लोगों को बेचने की भी योजना है लेकिन जिस गाड़ी से इन फूलों को केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है, वही गाड़ी स्लॉटर हाउस से शहर के विभिन्न मीट मार्केट में मीट भी पहुंचाती हैं। 25 अगस्त को निगम ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था और फूलों से अगरबत्ती व दीपक तैयार करने की योजना की शुरुआत की गई थी। उस मौके पर शहर की मेयर सरबजीत कौर ने कहा था कि भगवान के चरणों में जो फूल चढ़ते हैं, वो अब डंप में नहीं जाएंगे, उनका दोबारा इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन

जिस नंबर की गाड़ी में मीट, उसमें फूल डालते हुए निगम ने फोटो की है ट्वीट 

जिस गाड़ी में मीट नजर आ रहा है, नगर निगम ने 8 सितंबर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी उसी नंबर के गाड़ी की फोटो ट्वीट की है, जिसमें फूलों को डालते हुए दिखाया जा रहा है। गाड़ी भी वही है। फोटो के साथ लिखा गया है कि ये फूल शीतला माता मंदिर (एमएचसी), ठाकुरद्वारा मंदिर, शनिदेव मंदिर हाउसिंग बोर्ड चौक मनीमाजरा से नगर निगम की टीम की ओर से एकत्रित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में प्रतिदिन निकलते हैं 450 किलो फूल

शहर में 156 पूजा स्थलों व अन्य स्थानों से प्रतिदिन लगभग 450 किलोग्राम फूल निकलते हैं। त्योहारी सीजन में यह बढ़कर 700 किलोग्राम प्रतिदिन तक हो जाता है। इसमें धार्मिक स्थल, बैंक्वेट हॉल, फूलों की दुकानें शामिल हैं। नगर निगम की योजना के अनुसार दीपक को जलने के बाद इन्हें पौधों में डाला जाएगा तो खाद का भी काम करेंगे।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

ऐसी फोटो मेरे पास भी कुछ दिन पहले आई थी। ये आपसी विवाद की शरारत लगती है। इस मामले की जांच कराएंगे। पूजा स्थलों से फूल उठाने वाली और मीट उठाने वाली गाड़ियां अलग-अलग हैं।  - विनय मोहन भगत, एमओएच

धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ के अलावा गंभीर अपराध भी

अगर मीट की गाड़ी में ही फूलों को ले जाया जा रहा है तो ये धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ के अलावा एक गंभीर अपराध भी है। नगर निगम को संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। ये बहुत ही गलत है।  - अरुण सूद, अध्यक्ष, चंडीगढ़ भाजपा

नगर निगम इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें

फूल की गाड़ी में मांस ले जाना निंदनीय है। हमारी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। नगर निगम त्वरित कार्रवाई करे और भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो, इसका ध्यान रखा जाए। नगर निगम इसे बिल्कुल भी हल्के में न ले। - एचएस लक्की, अध्यक्ष, चंडीगढ़ कांग्रेस



धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात

अगर ऐसा हो रहा है तो ये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात है। नगर निगम अगरबत्ती जैसी पवित्र चीज बना रहा है, तो उसकी पवित्रता का भी ध्यान रखना चाहिए। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। एक बार इस्तेमाल फूल को क्यों भगवान को चढ़ाया जा रहा है। ये प्रोजेक्ट ही गलत है।  - प्रेम गर्ग, अध्यक्ष, आप चंडीगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed