फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation House meeting update news

Chandigarh: हंगामे के साथ शुरू हुई सदन की बैठक, अधिकारियों पर अनुबंध कमेटी के फैसले की तौहीन का आरोप

Tue, 29 Nov 2022 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 11:52 AM IST
सार

सदन की बैठक में इस बार फायर ब्रिगेड विभाग से फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के शुल्क बढ़ाने, निजी कार्यक्रमों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाने के लिए शुल्क 500 रुपये से 1 हजार रुपये करने, मनीमाजरा सहित 13 गांवों में सफाई का काम निजी हाथों में देने का प्रस्ताव लाया गया है।

विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation House meeting update news
मनोनीत पार्षदों से बहस करते आप पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम में मंगलवार को सदन की बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई। आप पार्षदों ने अधिकारियों पर वित्त एवं अनुबंध कमेटी के फैसले की तौहीन करने का आरोप लगाया। सभी पार्षदों ने एकजुट होकर कहा कि जब केबल तार काटने का निर्णय कमेटी ने आठ माह बाद का लिया था तो अफसर उससे ऊपर होकर तार क्यों काट रहे हैं। इससे पूरा शहर प्रभावित हो रहा है। वहीं आप पार्षद नेहा मुसावत ने अपने क्षेत्र में टूटी सड़कों को लेकर मुद्दा उठाया और सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

 
सदन की बैठक में इस बार फायर ब्रिगेड विभाग से फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के शुल्क बढ़ाने, निजी कार्यक्रमों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाने के लिए शुल्क 500 रुपये से 1 हजार रुपये करने, मनीमाजरा सहित 13 गांवों में सफाई का काम निजी हाथों में देने का प्रस्ताव लाया गया है। निगम का कहना है कि अगले 2 दिनों में ज्यादातर सफाईकर्मी रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में जो अतिरिक्त क्षेत्र निगम के पास आया है उसमें निजी हाथों में सफाई व्यवस्था देना बेहतर है। ज्ञात हो कि दक्षिण के सेक्टरों में अभी सफाई व्यवस्था निजी हाथों में है। वहीं उत्तर के क्षेत्रों में निगम खुद ही सफाई व्यवस्था करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed