फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation House meeting held on 27th August

Chandigarh: नगर निगम हाउस मीटिंग 27 अगस्त को, बुधवार को शुरू होने से पहले टल गई थी बैठक

Fri, 23 Aug 2024 04:06 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 Aug 2024 04:06 PM IST
सार

चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक इस माह दूसरी बार होने जा रही है। इससे पहले 21 अगस्त को बैठक होनी थी, लेकिन बैठक को स्थगित कर दिया गया था। अब हाउस मीटिंग 27 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation House meeting held on 27th August
सदन में अपनी मांग रखते पार्षद जसबीर बंटी।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक 27 अगस्त को होगी। इस संबंध में नगर निगम की तरफ से लेटर जारी किया गया है। इससे पहले 21 अगस्त (बुधवार) को होने वाली सदन की बैठक को शुरू होने से चंद घंटे पहले रद्द कर दिया गया था। उस दिन नगर निगम में पूरे दिन हलचल रही कि अचानक बैठक क्यों रद्द की गई। अब फिर से सदन की बैठक को लेकर 27 अगस्त की तारीख तय की गई है।  
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को हाउस की मीटिंग होनी थी, लेकिन बैठक को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि उस दौरान बैठक की नई तारीख का एलान नहीं किया गया था। बुधवार को बैठक को रद करने के मुख्य रूप से दो कारण बताए गए थे। पहला, एक सप्लीमेंट्री एजेंडा को लेकर आम आदमी पार्टी के पार्षद जसबीर लाडी ने कुछ गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं, जिसके बाद पार्टी के आलाकमान के निर्देश पर बैठक को रद्द किया गया। दूसरा, बताया गया कि मेयर की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद बैठक को अचानक रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed