फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh municipal corporation House Meeting congress protest

कांग्रेस ने मेयर को 40 मिनट तक रोके रखा, पूर्व मेयर बोनट पर चढ़ी

Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
chandigarh municipal corporation House Meeting congress protest
कांग्रेस ने मेयर को 40 मिनट तक रोके रखा - फोटो : अमर उजाला
विवेक हाई स्कूल के लिए ग्रीन बेल्ट को पार्किंग में तबदील करने के आरोप के मामले में कांग्रेस ने सदन के बाहर और भीतर जमकर हंगामा किया। बुधवार सुबह मेयर अरुण सूद की सरकारी गाड़ी को भीतर नहीं जाने दिया गया। करीब 40 मिनट तक मेयर की गाड़ी के सामने प्रदर्शनकारी डटे रहे।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मेयर पूनम शर्मा सरकारी इनोवा गाड़ी के बोनट पर चढ़कर भी बैठ गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल का भी प्रयोग किया जिस कारण जिला कांग्रेस के महासचिव सुनील सूद और प्रदेश सचिव रजनी तलवार बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में भरती करवाया गया है उनकी छाती की दो पसलिया टूट गई है। रजनी तलवार की ऊंगली पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


मेयर अरुण सूद नगर निगम परिसर में जब पहुंचे तो युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरमेल केसरी ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम का दरवाजा बंद कर दिया। गाड़ी से निकलने के बाद मेयर अरुण सूद के साथ भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पीठ पर भी हमला किया। ऐसे में पुलिस ने मेयर को नगर निगम कार्यालय के अंदर दूसरे गेट से भेजा। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता सीढ़िया से मेयर कार्यालय के बाहर जाकर बैठ गए इस पर मेयर ने कार्यकर्ताओं के ऊपर से लांग अपने कार्यालय गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed