{"_id":"57ebcde84f1c1b537c5753af","slug":"chandigarh-municipal-corporation-house-meeting-congress-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने मेयर को 40 मिनट तक रोके रखा, पूर्व मेयर बोनट पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने मेयर को 40 मिनट तक रोके रखा, पूर्व मेयर बोनट पर चढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने मेयर को 40 मिनट तक रोके रखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक हाई स्कूल के लिए ग्रीन बेल्ट को पार्किंग में तबदील करने के आरोप के मामले में कांग्रेस ने सदन के बाहर और भीतर जमकर हंगामा किया। बुधवार सुबह मेयर अरुण सूद की सरकारी गाड़ी को भीतर नहीं जाने दिया गया। करीब 40 मिनट तक मेयर की गाड़ी के सामने प्रदर्शनकारी डटे रहे।
इस दौरान पूर्व मेयर पूनम शर्मा सरकारी इनोवा गाड़ी के बोनट पर चढ़कर भी बैठ गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल का भी प्रयोग किया जिस कारण जिला कांग्रेस के महासचिव सुनील सूद और प्रदेश सचिव रजनी तलवार बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में भरती करवाया गया है उनकी छाती की दो पसलिया टूट गई है। रजनी तलवार की ऊंगली पर गंभीर चोट आई है।
मेयर अरुण सूद नगर निगम परिसर में जब पहुंचे तो युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरमेल केसरी ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम का दरवाजा बंद कर दिया। गाड़ी से निकलने के बाद मेयर अरुण सूद के साथ भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की की।
विज्ञापन
उनकी पीठ पर भी हमला किया। ऐसे में पुलिस ने मेयर को नगर निगम कार्यालय के अंदर दूसरे गेट से भेजा। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता सीढ़िया से मेयर कार्यालय के बाहर जाकर बैठ गए इस पर मेयर ने कार्यकर्ताओं के ऊपर से लांग अपने कार्यालय गए।