फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation has created Street Vendors seating Plan

चंडीगढ़ः नगर निगम ने तैयार किया प्लान, 46 जगहों पर बैठेंगे वेंडर...इस तारीख को निकाला जाएगा ड्रा

Thu, 20 Dec 2018 09:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Dec 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation has created Street Vendors seating Plan
सांकेतिक तस्वीर

चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों में 46 जगहों पर स्ट्रीट वेंडर्स को बैठाया जाएगा। नगर निगम ने तैयारी कर ली है। इसके साइट की मार्किंग भी शुरू कर दी गई है। वहीं, सेक्टरों में रहने वाले लोग और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। टाउन वेंडिंग कमेटी के मेंबर वीएन शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडर एक्ट की बायलॉज को अंतिम रूप देकर प्रशासन को मंजूरी के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


26 दिसंबर को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में ड्रा निकाले जाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि करीब नौ हजार वेंडर पूरे शहर में है। पहले फेज में उन वेंडर्स का ड्रॉ निकाला जाएगा, जिन्होंने अगस्त, सितंबर, अक्तूबर और नवंबर की 30 तारीख तक अपनी मासिक फीस जमा करवा दी है। जनवरी के पहले सप्ताह में ड्रा निकाला जाएगा। उधर, नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम करने को कहा है।

विज्ञापन

सेक्टर-15 में सड़क पर जाम लगाकर किया विरोध

सेक्टर-15 के निवासियों ने वेंडिंग जोन के विरोध में बुधवार को सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व दीपा दुबे ने किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। दीपा दुबे का कहना है कि सेक्टर में बन रहे वेंडिंग जोन का विरोध होगा। नगर निगम और प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से बिना पूछे वेंडिंग जोन बना दिया। यह इंसाफ नहीं है। हम सभी सेक्टर निवासी इंसाफ के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यहां पर किसी भी कीमत पर वेंडिंग जोन की मार्किंग नहीं होने देंगे।

नगर निगम के खिलाफ कैंडल मार्च
सेक्टर-22 के निवासियों और दुकानदारों ने बुधवार को कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च नगर निगम की ओर से शास्त्री मार्केट के सामने और रेजिडेंस एरिया के साथ वेंडिंग जोन बनाए जाने के खिलाफ निकाला गया। सेक्टर-22 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। लोगों का विरोध था कि स्ट्रीट वेंडर्स के कारण सेक्टर-22 का यह हाल बेहाल हो गया है।

लोगों का पैदल चलना मुश्किल है। वहीं, नगर निगम के स्ट्रीट वेंडर्स बायलॉज कहते हैं कि जो सेक्टर और मार्केट हेरिटेज हैं, वहां 100 मीटर को छोड़कर स्ट्रीट वेंडर्स बैठाए जाएंगे, लेकिन निगम ने खुद के बनाए नियमों को दरकिनार करते हुए स्ट्रीट वेंडर्स को सेक्टर-22 स्थित सरकारी मकानों के बैकसाइड पर मार्किंग कर बैठाने का फैसला ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed