फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh municipal corporation elections ,chandigarh mc elections

एमसी चुनाव: भाजपा-कांग्रेस पर युवाओं को टिकट देने का दबाव

Sat, 19 Nov 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
chandigarh municipal corporation elections ,chandigarh mc elections
चंडीगढ़ कांग्रेस नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : File Photo
कांग्रेस और भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को टिकट देने का दबाव बन रहा है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि 5 लाख से ज्यादा मतदाताओं में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा वोट वोटरों की उम्र 18 से 35 साल के बीच है।
विज्ञापन


कोई भी दल युवाओं की अनदेखी कर जीत नहीं सकता है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा का युवा विंग सक्रिय हो गया है। युवा नेताओं ने अपने अपने पार्टी हाईकमान से भी संपर्क करना शुरू कर दिया है। ऐसे में युवाओं को अडस्ट करने पर कई दिग्गज और सीनियर नेताओं की टिकट कट सकती है। अगर युवाओं को टिकट मिले तो कई दिग्गज नेताओं को इस बार घर बैठना पड़ेगा।
विज्ञापन


 कांग्रेस और भाजपा 20 से 25 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने का प्लान बना रही है। पिछले नगर निगम चुनाव में भी एन मौके पर युवा उम्मीदवारों को मैदान में उतारने पर कई वरिष्ठ नेताओं के टिकट कट गए थे। जिससे पार्टी को गु़टबाजी और सीनियर नेताओं को नाराजगी भी झेलनी पड़ी थी। उसका परिणाम यह भी हुआ कि अधिकतर युवा नेता चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कुल 26 वार्डों में चुनाव होने हैं। जिनमें 9 महिलाओं (33 प्रतिशत आरक्षण) को टिकट मिलनी है। इस कोटे से कांग्रेस और भाजपा अपनी युवा नेताओं को भी मैदान में उतार सकती है। बसपा से टिकट मांगने वाले अधिकतर युवा हैं। नगर निगम में बसपा की एक मात्र पार्षद जन्नत जहां उल हक भी युवा हैं और इस बार भी वह चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed