फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal corporation distributed clothes to the needy

चंडीगढ़ : नगर निगम ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, लोग बोले- यही हमारी दिवाली

Sat, 07 Nov 2020 01:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Nov 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Municipal corporation distributed clothes to the needy
नगर निगम ने बांटे कपड़े। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ नगर निगम ने शनिवार को जरूरतमंद लोगों को सेक्टर- 34 में कपड़े दान किए। लोगों ने कपड़े लेकर कहा कि यही हमारी असली दिवाली है। कोरोना के कारण रोजगार छिन गया तो निगम ने कम से कम त्योहार पर हमारी सुध तो ली। संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा ने स्वरमनी फाउंडेशन के साथ मिलकर यह कपड़े वितरित किए।

विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त ने बताया कि पिछले माह दो अक्तूबर को स्वच्छता सवारी शुरू की थी। जिसमें अलग-अलग क्षेत्र से लोगों ने जरूरतमंद लोगों के लिए कपड़े, किताबें व अन्य सामान दान किया। निगम ने इस संबंध में स्वरमनी फाउंडेशन के फाउंडर रोहित से बात की। उन्होंने इन कपड़ों को व्यवस्थित कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया। संयुक्त आयुक्त व फाउंडेशन के कार्यकर्ता सुबह सेक्टर- 34 में पहुंचे और वहां झोपड़ पट्टी में रहने वाले लोगों को इकट्ठा किया फिर बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को उनके नाप के अनुसार कपड़े वितरित किये। 
विज्ञापन


चार सामुदायिक केंद्रों में बनेगी नेकी की दीवार 
सौरभ अरोड़ा ने लोगों को बताया कि जल्द नगर निगम सेक्टर 8, 19, 49 व मनीमाजरा के सामुदायिक केंद्रों में नेकी की दीवार बनवाने जा रहा है। जहां कपड़े, जूते व किताबों के लिए अलग-अलग बॉक्स बनाए जाएंगे। कपड़ों व किताबों को व्यवस्थित कर निगम जरूरतमंदों तक यह वस्तुएं निःशुल्क उपलब्ध कराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोटरी क्लब के सहयोग से मार्केट में लगेंगे बॉक्स
इस नेक काम मे निगम के साथ अब रोटरी क्लब भी जुड़ गया है। रोटरी क्लब ने कुछ बॉक्स तैयार करवाये हैं। यह बॉक्स अलग-अलग मार्केट में लगवाए जाएंगे, जो लोग सामुदायिक केंद्र तक नहीं पहुंच सकते उनके लिए यह बॉक्स भी एक विकल्प होंगे। वहीं मार्केट के लोगों से भी निगम इस बॉक्स में जरूरी चीजें डालने की अपील करेगा। इसके अलावा स्वच्छता सवारी लगातार शहर में भ्रमण करती रहेगी। 

हमारा प्रयास है कि जो सामान हम उपयोग नहीं करते उससे किसी दूसरे व्यक्ति की जरूरतें पूरी हो जाएं। स्वच्छता सवारी हमारा पहला प्रयास था। जो काफी हद तक सफल रहा है। अब उम्मीद है कि नेकी की दीवार बनाने का अगला प्रयास भी लोगों के सहयोग से सफल रहेगा। सौरभ अरोड़ा, संयुक्त कमिश्नर, नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed