{"_id":"57cd91574f1c1bbe30318030","slug":"chandigarh-mp-kirron-kher-letter-to-ig-tejinder-singh-luthra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ती कानून व्यवस्था से दुखी सांसद खेर ने लिखा IG को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ती कानून व्यवस्था से दुखी सांसद खेर ने लिखा IG को पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 Sep 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
MP Kirron Kher on CM Badal & Khattar
- फोटो : अमर उजाला
सांसद किरण खेर चंडीगढ़ की बिगड़ी कानून व्यवस्था से दुखी हो चुकी हैं। उन्होंने आईजी को पत्र लिखकर अपना दर्द बयां किया है। आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा को पत्र लिखकर सांसद ने उन्हें अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा है। साथ ही पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) उनके ऑफिस में भेजने को कहा है।
आईजी को लिखे पत्र में किरण खेर ने कहा है कि धनास, मौलीजागरां, सेक्टर-25, मलोया, सेक्टर-38 व अन्य कॉलोनियों में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। सांसद ने लिखा है कि अगर पुलिस अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो वहां के लोगों में पुलिस से भरोसा कम होता है। लोगों को लगता है कि इलाके में जो भी गैर कानूनी गतिविधियां हो रही हैं, वह पुलिस की मदद से हो रही हैं।
लोगों के भरोसे को कायम करने के लिए पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना पडे़गा। सांसद का कहना है कि इन कॉलोनियों में स्नैचिंग, लूटपाट, हत्या के प्रयास, इलाके में गैर कानूनी रूप से शराब व नशे का बिकना आम बात हो गई है। अपराधी बिना किसी खौफ के गैर कानूनी कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
पत्र में सांसद ने लिखा है कि वहां रह रहे लोग अगर किसी अपराधी के खिलाफ शिकायत देते हैं तो अपराधी उनको धमकियां देते हैं। पत्र में कहा है कि पुलिस चौकियों में लोग अपराधियों की शिकायत करते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं होती। जिससे उनके हौसले बढ़ जाते हैं।