फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh MP Kirron kher in sector 9 gym

जिम में शोल्डर लगाते सांसद खेर बोलीं- बेफिक्र नहीं बेबाक हूं मैं

Tue, 21 Feb 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh MP Kirron kher in sector 9 gym
सेक्टर-9 के जिम में पहुंची किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
झूठ बोलने के लिए सोचना पड़ता है। जबकि सच बोलने के लिए बेबाक होना जरूरी है। इसलिए वह हर बात बेबाकी से मुंह पर बोल देती हैं फिर चाहे किसी को बुरा क्यों न लगे। यह बात सांसद किरण खेर ने सेक्टर-9 स्थित एक जिम और स्पा सेंटर का दौरा करने के दौरान कही। 
विज्ञापन


खेर ने कहा कि वह बेफिक्र नहीं हैं उन्हें बहुत सी चीजों की फिक्र होती रहती है। लेकिन वह शुरू से ही बेबाक हैं। फिक्र होने से कई बार तनाव घेर लेता है। तनाव कम करने का सबसे अच्छा तरीका शारीरिक व्यायाम, योगा और मेडिटेशन जैसी चीजें हैं। खेर ने कहा कि उनकी एक्सरसाइज तो चुनाव के समय में ही पूरे साल के लिए हो जाती है। चुनाव में खूब चलना पड़ता है बोलना पड़ता है। 
विज्ञापन


दिनभर का बहुत व्यस्त शेड्यूल रहता है। दरअसल इस जिम में उनके सलाहकार सहदेव सलारिया व्यायाम करने आते हैं। उन्हीं के कहने पर खेर ने सोमवार को जिम का दौरा किया। इस दौरान खेर ने काफी देर तक साइकिलिंग भी की। साथ ही शोल्डर की एक्सरसाइज वाली मशीन पर बैठकर भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed