{"_id":"5fad02eaec91fd3fc95580fe","slug":"chandigarh-mp-kirron-kher-admitted-in-hospital-after-fracture","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अपने घर में फिसल कर गिरीं किरण खेर, बाजू में फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अपने घर में फिसल कर गिरीं किरण खेर, बाजू में फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती
Thu, 12 Nov 2020 03:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Nov 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
किरण खेर (फाइल फोटो)
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। बुधवार देर रात बेड से उठते वक्त किरण खेर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद डॉक्टर सेक्टर-7 स्थित उनके घर पहुंचे लेकिन चोट ज्यादा होने की वजह से उन्हें रात में ही जीएमसीएच-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जीएमसीएच-32 के डॉक्टरों ने बताया कि गुरुवार को उनके हाथ की सर्जरी की गई और आराम करने की सलाह दी गई है। जानकारी के अनुसार, किरण खेर को शुक्रवार को जीएमसीएच-32 से छुट्टी दी जाएगी, इसके बाद वह घर पर ही आराम करेंगी। गौरतलब है कि सांसद किरण खेर सेक्टर-7 स्थित अपने घर पर अकेली रह रही हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनके बाजू में चोट आ गई थी।
विज्ञापन