{"_id":"6107790c3551c550a276ae35","slug":"chandigarh-monsoon-update-this-year-july-received-less-rain-in-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मानूसन की बेरुखी: बीते पांच वर्षों में जुलाई में सबसे कम हुई बारिश, अब अगस्त पर टिकी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में मानूसन की बेरुखी: बीते पांच वर्षों में जुलाई में सबसे कम हुई बारिश, अब अगस्त पर टिकी आस
Mon, 02 Aug 2021 10:18 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:18 AM IST
सार
बारिश नहीं होने से चंडीगढ़ में गर्मी भी बढ़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में इस बार मानसून की बेरुखी भारी पड़ रही है। पिछले पांच वर्षों में जुलाई के महीने में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। पूरी जुलाई में अब तक सिर्फ 128.6 मिलीमीटर (एमएम) बारिश रिकार्ड की गई है। जून व जुलाई की बारिश को मिलाकर अब तक 267 एमएम बारिश हुई है, जबकि दोनों महीनों में अब तक 421.7 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई के पहले दस दिन पूर्वी हवाओं की वजह से मानसून निष्क्रिय रहा था। उसके बाद मानसून सक्रिय हुआ। इस पूरे रीजन में बारिश हुई, लेकिन चंडीगढ़ में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि अगस्त महीने के अच्छी बारिश हो सकती है। इससे मानसून में आई कमी काफी हद तक दूर होने की संभावना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - चंडीगढ़: इसी माह खत्म होगा प्रशासक का कार्यकाल, अलग प्रशासक या मुख्य सचिव का पद बहाल करने पर छिड़ी चर्चा
विज्ञापन
बारिश नहीं होने से चंडीगढ़ में गर्मी भी बढ़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। तापमान अधिक होने के साथ हवा में नमी का स्तर भी बढ़ गया है। रविवार को नमी का अधिकतम स्तर 89 फीसदी और न्यूनतम स्तर 62 फीसदी रिकार्ड हुआ। इससे ज्यादा गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिन बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश होने के संकेत हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के बीच रहेगा।
किस साल कितनी बारिश
जुलाई बारिश
2021 128.6 एमएम
2020 302.6 एमएम
2019 323.5 एमएम
2018 319.2 एमएम
2017 242 एमएम
2016 109.5 एमएम