डीसी ने नियम ताक पर रखकर दी करोड़ों की जमीन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पार्षद सतिंदर सिंह ने डीसी मोहम्मद शाइन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सतिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि डीसी ने नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों की जमीन एक समुदाय विशेष को कब्रिस्तान के लिए दी है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।
मंगलवार को सेक्टर-27 के प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में सतिंदर सिंह ने आरोप लगाया किडीसी मोहम्मद शाइन ने मौलीजांगरा में करोड़ों की जमीन एक समुदाय विशेष को दी और वहां दुकानों का निर्माण करवाकर चंद लोगों को फायदा पहुंचाया।
यह जमीन करीब नौ कनाल बताई जा रही है। पत्रकार वार्ता में पार्षद सतिंदर सिंह के साथ भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, रामवीर भट्टी, संजीव राणा व संजीव वर्मा आदि उपस्थित थे।
रिकॉर्ड में अब भी सरकारी जमीन
उन्होंने बताया कि उन्होंने उक्त भूमि के रिकॉर्ड के लिए आरटीआई से जानकारी जुटाई है। यह भूमि सरकारी रिकॉर्ड में अभी तक सरकारी जमीन है। जमीन को किसी नाम पर स्थानांतरित तक नहीं किया गया है।
इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने के लिए थी जमीन
सतिंदर सिंह के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन ने यह भूमि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 विकसित करने के लिए स्थानीय लोगों से ली थी। आरोप है कि डीसी ने नियमों को ताक पर रखकर यह जमीन कब्रिस्तान के लिए दी। जमीन के आसपास दुकानों का निर्माण भी होने लगा, जो अवैध है।
भेजी शिकायत
सतिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय, चंडीगढ़ के प्रशासक, सीबीआई के डायरेक्टर, आईजीपी चंडीगढ़ और प्रशासक के सलाहकार को इस मामले की जांच के लिए पत्र भेजा है।