फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh mc elections held in december 2016

एमसी चुनाव: 6 रिजर्व वार्ड हुए जनरल, पार्षदों की दुविधा बढ़ी

Sat, 15 Oct 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Oct 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
chandigarh mc elections held in december 2016
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
नगर निगम चुनाव के लिए रिजर्व वार्डों की घोषणा से मौजूदा जनरल श्रेणी के पार्षदों के साथ ही उन छह पार्षदों के भी चुनावी समीकरण बिगड़ गए जिनके वार्ड इस ड्रा में रिजर्व से जनरल हो गए हैं। हालांकि, एससी और महिला उम्मीदवारों को जनरल वार्ड से चुनाव लड़ने की छूट है। 
विज्ञापन


लेकिन, कोई भी राजनीतिक दल ऐसा नहीं करता है। एससी और महिला वार्ड होने पर उसी कैटेगरी के उम्मीदवार मैदान में उतारा जाता है। अब कोई भी दल इन्हें जनरल सीट पर चुनाव लड़वाने का ऐसा रिस्क नहीं लेना चाहता है, जिससे कि सामान्य श्रेणी के मतदाताओं में गलत संदेश जाए या बगावत के आसार बने। 12 वर्तमान पार्षदों का वार्ड रिजर्व होने के साथ साथ उन पार्षदों का राजनीतिक खेल बिगड़ा है जिनका वार्ड पिछली बार (साल 2011) रिजर्व था लेकिन अब वह जनरल कैटेगरी के लिए तय हो गया है। ऐसे में राजनीतिक दल उन्हें दूसरे रिजर्व हुए वार्ड में चुनाव लड़ने के लिए भेजेंगे या फिर उन्हें इस बार घर बैठना होगा। ऐसे मौजूदा पार्षदों की संख्या आधा दर्जन है। 
विज्ञापन

पार्षदों की मजबूरी दूसरे वार्ड ढूंढें या घर बैठें

chandigarh mc elections held in december 2016
satish kainth
इस समय वार्ड नंबर-1 से राजबाला मलिक पार्षद है इनका वार्ड पिछली बार महिला के लिए रिजर्व था लेकिन अब जनरल हो गया है। ऐेसे में पार्टी चाहे तो उन्हें इसी वार्ड से टिकट दे सकती है लेकिन, पार्टी के पास महिला उम्मीदवारों का टोटा है। जबकि वार्ड नंबर-14 का वार्ड अब महिला से बदलकर जनरल हो गया है। ऐसे में अब पार्षद कश्मीरी देवी राणा के बेटे यहां से दावेदार है।

वार्ड नंबर-19 सीट पिछली बार एससी के लिए रिजर्व थी लेकिन अब यह सीट जनरल हो गई है। नरेश कुमार बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके है ऐसे में अब वह यहां से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। वहीं वार्ड नंबर-20 से इस समय भाजपा के पार्षद सतीश कैंथ है। लेकिन यह वार्ड जनरल के लिए रिजर्व हो गया है। ऐेसे में कैंथ अब वार्ड नंबर-23(रामदरबार) से टिकट के दावेदार है।

कैंथ इस वार्ड के लोकल निवासी भी है। वार्ड नंबर-21 से वर्तमान पार्षद की सीट जनरल होने के कारण अब उन्हें दूसरे वार्ड में जाकर चुनाव लड़ना होगा। नेगी को वार्ड नंबर-2 और 4 से दावेदार बताया जा रहा है। वार्ड नंबर-24 से इस समय भाजपा की पार्षद राजेंद्र कौर रत्तू है लेकिन, उनकी सीट जनरल हो गई है, ऐेसे में रत्तू को दूसरी रिजर्व हुई महिला सीट पर दावेदारी पेश करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed