फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh mayor rajesh kalia electricity connection cut by department due to pending bill

चंडीगढ़ मेयर राजेश कालिया के घर का काट दिया गया बिजली कनेक्शन, बिल बना बड़ी समस्या

Sat, 20 Apr 2019 02:14 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 20 Apr 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
chandigarh mayor rajesh kalia electricity connection cut by department due to pending bill
मेयर राजेश कालिया - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ के मेयर राजेश कालिया एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस दफा चर्चा की वजह बिजली विभाग द्वारा की गई कार्रवाई है। दरअसल शुक्रवार को बिजली का बिल नहीं भरने पर इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट ने मेयर राजेश कालिया के घर का कनेक्शन काट दिया। डिपार्टमेंट की टीम मलोया स्थित उनके मकान का मीटर तक उखाड़ने आई थी, लेकिन जल्द ही बिल जमा करने की बात पर केवल कनेक्शन काट कर चली गई।  जानकारी के अनुसार मलोया स्थित मकान नंबर 4272 का 1.27 लाख रुपये का बिल बकाया था। यह बिल फरवरी 2019 में जारी हुआ था। लेकिन दो महीने गुजरने के बाद भी इसका भुगतान नहीं हुआ तो इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट ने कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन


किराए पर दिए हैं मकान
मेयर राजेश कालिया अभी सेक्टर 24 में अलॉट हुए सरकारी मकान में रह रहे हैं। इससे पहले चुनाव के समय मेयर राजेश मलोया के इसी मकान में अपना चुनावी कार्यालय बनाए हुए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव और इससे पहले जब वह काउंसलर का आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे, तो इसी मकान में चुनावी कार्यालय बनाया था। राजेश कालिया ने इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर चार दुकानें और पहली, दूसरी मंजिल पर बने कमरों को किराए पर दिया हुआ है। टैरेस पर मोबाइल कंपनी का टावर लगा है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं मेयर
1.27 लाख का बिल का बकाया है, इसमें 60 हजार रुपये बिजली विभाग में जमा करा दिया है। बकाया बिल 22 तारीख तक जमा करा दूंगा। यह गलती हमारी तरफ से हुई है।
- राजेश कालिया, मेयर चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed