फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Mayor polls: Today Chandigarh will get a new mayor

चंडीगढ़ को आज मिलेगा 26वां मेयर, राजबाला का बनना लगभग तय, चल रही है वोटिंग

Fri, 10 Jan 2020 09:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jan 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Mayor polls: Today Chandigarh will get a new mayor
चंडीगढ़ को आज मिलेगा नया मेयर। - फोटो : अमर उजाला

मेयर का चुनाव शुक्रवार को है। शहर को राजबाला मलिक के रूप में नया मेयर मिलेगा चुनाव में तय है लेकिन कांग्रेस को क्रास वोटिंग पर जोर है। यही क्रास वोटिंग का डर भाजपा को सता रहा है। भाजपा के केंद्रीय नेताओं का ध्यान चंडीगढ़ के मेयर चुनाव पर है। यदि कांग्रेस के पक्ष में क्रास वोटिंग होती है तो भाजपा के कई नेताओं के लिए परेशानी का कारण बनेगा। 

विज्ञापन


पार्टी ने जिन पर क्रॉस वोटिंग का शक जताया है, उन पर नजर रहेगी। वहीं, भाजपा नेताओं ने क्रास वोटिंग न हो इसके लिए पूरी तैयारी की है। मेयर चुनाव की प्रक्रिया नगर निगम सदन में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से होगी। मेयर चुनाव के बाद नए बनने वाले मेयर ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कराते हैं। 
विज्ञापन


यह है दलीय स्थिति

  • नगर निगम के कुल पार्षदों की संख्या  26
  • स्थानीय सांसद का एक वोट
  • कुल वोट 27

बहुमत के लिए 14 मत चाहिए

पार्टी              पार्षदों की संख्या
भाजपा           20
शिअद            01
सांसद            01
कांग्रेस            05

कुल 27 मतों में से भाजपा और उसके गठबंधन के पास 22 मत हैं। बहुमत से बहुत अधिक लेकिन फिर भी भाजपा को क्रास वोटिंग का डर है। पिछले वर्ष मेयर चुनाव में सतीश कैंथ को 11 मत प्रात हुए थे। यदि क्रास वोटिंग हुई तो दिल्ली में स्थानीय नेताओं की खूब खिंचाई होगी। कई नेताओं के ऊपर गाज भी गिर सकती है। कांग्रेस को क्रास वोट होने का अनुमान है। कांग्रेस के पांच पार्षद हैं। ऐसे में कांग्रेस को उनकी सदस्य संख्या से अधिक मत पड़े तो कांग्रेस अपनी जीत मानेगी, ऐसा कांग्रेस के नेताओं का मानना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed