फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Mayor elections will be held on January 30 at 10 AM

Chandigarh Mayor Election: डीसी का आदेश- 30 जनवरी को सुबह 10 बजे चुनाव, अनिल मसीह होंगे पीठासीन अधिकारी

Fri, 26 Jan 2024 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jan 2024 01:24 AM IST
सार

30 जनवरी को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ मेयर चुनाव शुरू होंगे। चंडीगढ़ के डीसी विनय प्रताप सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले प्रशासन ने छह फरवरी की तारीख तय की थी। मगर हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब चुनाव 30 जनवरी को होंगे। वहीं 18 जनवरी को पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब होने की वजह से अचानक मतदान टालना पड़ा था।

विज्ञापन
Chandigarh Mayor elections will be held on January 30 at 10 AM
नगर निगम कार्यालय के बाहर तैनात आईटीबीपी जवान। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को शहर के डीसी विनय प्रताप सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। मेयर चुनाव 30 जनवरी को सुबह 10 बजे होंगे। चुनाव के लिए डीसी ने फिर से पीठासीन अधिकारी मनोनीत पार्षद व भाजपा नेता अनिल मसीह को बनाया है। डीसी के आदेशानुसार सुबह 10 बजे सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय के असेंबली हॉल में मेयर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। अब इस आदेश के बाद नगर निगम की तरफ से मेयर चुनाव को लेकर मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


चुनाव की कार्रवाई शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाया जाएगा। उसके बाद पीठासीन अधिकारी के आदेश पर मेयर चुनाव के लिए मतदान होंगे। सभी 35 पार्षद और सांसद किरण खेर चुनाव के लिए बारी-बारी से वोट करेंगे। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा, जिसमें किसी भी पार्षद को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और फिर पीठासीन अधिकारी द्वारा मेयर पद पर विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी। जो भी मेयर बनेगा, उसे संयुक्त आयुक्त की ओर से मेयर की सीट पर बैठाया जाएगा और इसके बाद वह सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराएंगे। इसके बाद फिर सभी 35 पार्षद और सांसद की बारी-बारी से वोट देंगे और नतीजे की घोषणा होगी। राष्ट्रगान के साथ चुनाव प्रक्रिया का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed