फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ के नए मेयर बने भाजपा के रविकांत शर्मा, 17 वोट के साथ विजयी घोषित

Fri, 08 Jan 2021 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Jan 2021 12:01 PM IST
खास बातें

भाजपा के रविकांत शर्मा चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। उन्हें 27 में से 17 वोट मिले। कांग्रेस से मेयर पद के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबला को 5 वोट मिले। 

विज्ञापन
Chandigarh Mayor election result live update
चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:01 PM, 08-Jan-2021

रविकांत शर्मा बने नए मेयर

भाजपा के रविकांत शर्मा चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। उन्हें 27 में से 17 वोट मिले। कांग्रेस से मेयर पद के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबला को 5 वोट मिले। 
11:57 AM, 08-Jan-2021

वोटिंग खत्म, गिनती की तैयारी शुरू

मेयर पद के लिए वोटिंग खत्म हुई। 27 में से कुल 24 वोट पड़े हैं। सांसद किरण खेर और भाजपा पार्षद हीरा नेगी अस्वस्थ होने के कारण वोट नहीं डाल सकीं। हरदीप सिंह ने चुनाव का बहिष्कार किया। अब वोट की गिनती की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
11:54 AM, 08-Jan-2021

वार्ड 25, 26 के पार्षदों ने डाला वोट

वार्ड नम्बर 25 से जगतार सिंह जग्गा ने अपना वोट डाला और वार्ड 26 से विनोद अग्रवाल ने मतदान किया।
 
11:51 AM, 08-Jan-2021

वार्ड 21, 22, 23 और 24 के पार्षदों ने दिए वोट

वार्ड 21 से गुरप्रीत ढिल्लों, वार्ड 22 से देवेश मोदगिल, वार्ड 23 से भरत कुमार और वार्ड नम्बर 24 से अनिल दुबे ने डाला वोट
 
11:47 AM, 08-Jan-2021

कांग्रेस उम्मीदवार बबला ने किया मतदान

वार्ड 18 से कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबला ने वोट डाला। वार्ड 20 से पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने डाला वोट।
11:44 AM, 08-Jan-2021

वार्ड 14, 15 और 17 के पार्षदों ने डाला वोट

वार्ड 15 से कवर जीत राणा ने डाला वोट। वार्ड नम्बर 14 से चंद्रवती शुक्ला ने डाला वोट। वार्ड 17 से आशा जसवाल ने डाला वोट
विज्ञापन
विज्ञापन
11:42 AM, 08-Jan-2021

अस्पताल से आकर वोट देंगी हीरा नेगी

वार्ड 11 से कांग्रेस पार्षद व डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार सतीश कैंथ ने डाला वोट। वार्ड नम्बर 13 से भाजपा हीरा नेगी हॉस्पिटल से आकर वोट डालेंगी।

 
11:39 AM, 08-Jan-2021

अकाली पार्षद ने वोट डालने से किया इंकार

वार्ड 10 से अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने वोट डालने से किया इंकार। वार्ड 9 से कांग्रेस पार्षद गुरुबख्श रावत ने डाला वोट।
11:38 AM, 08-Jan-2021

भाजपा की डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार ने डाला वोट

वार्ड नम्बर 6 से फर्मिला ने डाला वोट। फर्मिला भाजपा से डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार भी हैं। वार्ड 8 से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद अरुण सूद ने डाला वोट।
11:34 AM, 08-Jan-2021

वार्ड नंबर 3,4 और पांच के पार्षदों ने डाले वोट

वार्ड 3 से रविकांत शर्मा और वार्ड 4 से सुनीता धवन ने डाला वोट। वार्ड नम्बर 5 से कांग्रेस पार्षद शीला देवी ने डाला वोट
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed