फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh mayor election date announce, 8th january

मेयर चुनाव में चली सांसद की, 8 जनवरी को होंगे चुनाव

Wed, 16 Dec 2015 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 16 Dec 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
chandigarh mayor election date announce, 8th january

मेयर चुनाव की तारीख तय कराने में सांसद किरण खेर मेयर पूनम शर्मा पर हावी रहीं। हालांकि मेयर पूनम शर्मा ने कुर्सी छोड़ने का ऑफर देते हुए प्रशासन से मांग की थी कि पहली जनवरी को मेयर चुनाव कराया जाए। लेकिन प्रशासन ने मेयर पूनम शर्मा की मांग खारिज करते हुए चुनाव की तारीख आठ जनवरी तय की है।

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट एवं मुख्य चुनाव अधिकारी अजीत बालाजी जोशी ने प्रशासन की ओर से मेयर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जोशी का कहना है कि आठ जनवरी को ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का भी चुनाव होगा। सांसद और अभिनेत्री किरण खेर की पहली जनवरी को कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण इस साल के शुरू में भी चुनाव पहली जनवरी के बजाय छह जनवरी को कराया गया था।
विज्ञापन


इस वर्ष भी देरी से होगा चुनाव

इसी तरह अगले साल छह जनवरी को शनिवार और सात को रविवार होने के कारण आठ जनवरी को चुनाव होगा। प्रशासन ने तिथि तय कर ली है। प्रशासन अगले सप्ताह मेयर चुनाव की अधिसूचना जारी कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा के लिए इस बार मेयर का चुनाव बेहद प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही नेता मेयर पद की जीत की दावेदारी कर रहे हैं।

कांग्रेस में अभी तक मेयर पद के लिए एकमात्र दावेदार मुकेश बस्सी हैं। लेकिन भाजपा की ओर से प्रमुख दावेदारों में अरुण सूद, सौरभ जोशी, देवेश मौदगिल, राजेश गुप्ता और देशराज गुप्ता मेयर चुनाव में प्रमुख चेहरे हैं। भाजपा ने अभी तक मेयर पद के प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है। भाजपा नेताओं की ओर से इसके लिए लॉबिंग तेज हो गई है। अकाली दल की ओर से हरदीप सिंह ने डिप्टी मेयर के लिए दावेदारी रखी है।


कार्यकाल में होगी सात दिन की कटौती
नगर निगम का कार्यकाल अगले वर्ष 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। इस बार कांग्रेस या भाजपा का जो भी प्रत्याशी मेयर बनेगा। उसके कार्यकाल में 7 दिन की कटौती हो जाएगी। पिछले कई वर्षों से मेयर का चुनाव पहली जनवरी को ही होता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed