फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Mayor election 2018, Big crack in BJP

मेयर चुनाव: आशा जसवाल की दो टूक, चाहे एक वोट ही मिले लेकिन हटूंगी नहीं

Fri, 05 Jan 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Jan 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Mayor election 2018, Big crack in BJP
Asha Jaswal - फोटो : File Photo
भाजपा हाईकमान के दवाब के बावजूद मेयर आशा जसवाल ने वीरवार को नामांकन वापस लेने से इनकार कर दिया। आशा जसवाल ने पार्टी प्रभारी प्रभात झा से साफ कहा है कि चाहे एक वोट पड़े, लेकिन नामांकन वापस नहीं लेंगी। उधर, प्रभात झा ने सारी जानकारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल को दे दी है। इसके अलावा इस मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर हाईकमान को सौंप दी है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पास भी आशा जसवाल सहित कुल 11 पार्षदों के बगावत का मामला पहुंच गया है। सूत्रों का कहना है कि रामलाल खुद चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और आशा जसवाल से बात करेंगे। भाजपा के अधिकृत मेयर उम्मीदवार देवेश मोदगिल के खिलाफ मेयर आशा जसवाल की बगावत को इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि आशा जसवाल खुद भी राष्ट्रीय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


हाईकमान ने संजय टंडन को स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर नामांकन वापस न लिया गया तो पार्टी कार्रवाई करेगी। 9 जनवरी को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान को 5 दिन बचे हैं। अभी दिल्ली में लोकसभा और राज्यसभा चल रही है। शनिवार और रविवार को कुछ और नेता भी चंडीगढ़ की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 उम्मीदवार है मैदान में

Chandigarh Mayor election 2018, Big crack in BJP
Mayor Election 2018 - फोटो : अमर उजाला
8 उम्मीदवार है मैदान में
इस समय मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के कुल 8 उम्मीदवार मैदान में है। मेयर पद के लिए भाजपा के देवेश मोदगिल, वर्तमान मेयर आशा जसवाल और कांग्रेस के देवेंद्र सिंह बबला ने नामांकन भरा है, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर के लिए भाजपा के गुरप्रीत ढिल्लो, बागी उम्मीदवार रवि शर्मा और कांग्रेस के शीला फूल सिंह मैदान में हैं, जबकि डिप्टी मेयर के लिए दो ही उम्मीदवार हैं, जिनमें भाजपा के विनोद अग्रवाल और कांग्रेस के रविंदर कौर गुजराल मैदान में है। विनोद अग्रवाल को बागी पार्षदों का भी समर्थन है।

उम्मीद है कि आशा जसवाल और रवि शर्मा 9 जनवरी को सुबह 11 बजे तक अपना नामांकन वापस ले लेंगे। पार्टी एकजुट है।
-प्रभात झा, पार्टी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed