{"_id":"5c3ebd51bdec2273250b03ef","slug":"chandigarh-mayor-devesh-moudgil-launches-calender-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का फैशन वर्ल्ड में जलवा, 2019 के कैलेंडर में बनाई जगह, मेयर ने किया लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का फैशन वर्ल्ड में जलवा, 2019 के कैलेंडर में बनाई जगह, मेयर ने किया लॉन्च
Wed, 16 Jan 2019 10:45 AM IST
खुशबू गोयल
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
मेयर देवेश मौदगिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हम आपको रूबरू करवा रहे पांच ऐसी महिलाओं से जिन्होंने अपने ग्लैमरस लुक और टेलेंट की बदौलत 2019 के कैलेंडर में जगह बनाई हैं। फैशन और ग्लैमर की चकाचौंध की दुनिया ही ऐसी है कि हर कोई इसकी ओर खिंचा चला आता है। ये वो महिलाएं हैं जो कभी किचन से छिप कर टीवी पर फैशन शो देखा करती थीं तो कभी मैगजीन में पढ़ा करती थीं।
देखते पढ़ते न जाने कब इनके सपनों को पंख लग गए और इन्होंने अपने दिल की सुनी और कड़ी मेहनत से ग्लैमर की दुनिया में छा गईं। इन पांच मॉडलों में मनीमाजरा की प्रीति अरोड़ा और पंचकूला की कविता दुर्गा ने भी कैलेंडर में खास जगह बनाई हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी से दो बहनों ममता ठाकुर और उनकी छोटी बहन नीलम ठाकुर एवं निशा वर्मा कैलेंडर में नजर आएंगी।
मेयर देवेश मौदगिल ने मंगलवार को सेक्टर-7 में कैलेंडर लांच किया। इन सभी की प्रतिभाओं को मोहाली निवासी मणिदीपा ने मंच दिया है जो सिटी की लेडीज को रैंप में उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करती हैं। इस मौके पर मणिदीपा दास ने बताया कि मैंडीज एंटरटेनमेंट की ओर से नारी सशक्तिकरण को प्रेरित करने के लिए यह कैलेंडर लांच किया है। मिस एंड मिसेज ग्लैमरस का आयोजन सितंबर महीने में किया गया था। इसमें पांच प्रतिभागियों को टेबल कैलेंडर पर विशेष स्थान दिया गया।

किचन से देखा करती थीं फैशन शो की वीडियो: प्रीति अरोड़ा
सात साल के बेटे की मां प्रीति अरोड़ा गृहिणी हैं, जिन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत महज एक साल पहले शुरू की। फैशन का शौक इन्हें बचपन से था। लेकिन कभी रैंप पर मॉडलिंग करने नहीं सोची। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की फैन प्रीति ने बताया कि वे अक्सर किचन से फैशन शो के वीडियो देखा करती थीं।
इसके अलावा जब भी मौका मिलता मॉडल एवं फैशन के बारे में पढ़ा करती थीं। लेकिन एक साल पहले उनकी दोस्त ने मॉडलिंग करनी की सलाह दी। उन्होंने अपने पति को इस बारे में बताया। उनके परिवार ने उनका पूरा सहयोग दिया। फिर क्या था उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। प्रीति ने बताया कि अब वे प्रोफेशनल मॉडल हैं। वे 2018 में मिसेज ग्लैमरस में रनरअप भी रह चुकी हैं।
हिमाचली लड़कियां भी आगे आए फैशन में: ममता ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के मंडी इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय ममता ठाकुर कथक की नेशनल स्तर पर प्रस्तुति दे चुकी हैं। सिटी ब्यूटीफुल में पिछले तीन साल से रह रही ममता ने कहा कि मॉडलिंग और कथक दोनों ही बेहद अलग कैरियर हैं। लेकिन उन्हें दोनों में मजा आ रहा है। कथक उनकी जिंदगी हैं तो मॉडलिंग उनका शौक हैं।
ममता ने कहा कि हिमाचल से आकर रैंप और फिर कैलेंडर में आना उनके लिए गर्व की बात है। वे हिमाचल प्रदेश की लड़कियों को भी अपना कैरियर बनाने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। साथ ही वे अपने एनजीओ के जरिए बुजुर्ग एवं अनाथ बच्चों की मदद भी करती हैं।

मॉडलिंग में हर लड़की दिखा सकती है जलवा: नीलम ठाकुर
24 वर्षीय नीलम ठाकुर ने बताया कि वे बेहद साधारण सी लड़की हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी पढ़ाई खत्म की है। लेकिन मॉडलिंग को लेकर वे कभी सोचती तक नहीं थीं। वे भविष्य में गवर्नमेंट जॉब के लिए तैयारी कर रही हैं। एक साल पहले उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की और फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने बताया कि वे अपनी बड़ी बहन ममता ठाकुर के साथ रैंप में कैटवॉक की प्रैक्टिस करती थीं।
पढ़ाई के साथ मॉडलिंग भी करती हूं: निशा वर्मा
पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर-46 में एमकॉम की छात्रा निशा वर्मा ने बताया कि उन्होंने पिछले साल ही मॉडलिंग शुरू की। उन्होंने कहा कि हर लड़की अपने सपने को पूरा कर सकती है। बस कड़ी मेहनत और लगन चाहिए। उन्होंने मॉडलिंग से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं चाहे तो वे कुछ भी असंभव को संभव कर सकती हैं।
हाउसवाइफ के बाद शुरू हुई मॉडलिंग: कविता दुर्गा
पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी कविता दुर्गा ने बताया कि वे गृहिणी होकर मॉडलिंग करके काफी उत्साहित हैं। उन्होंने पिछले साल से ही मॉडलिंग करनी शुरू की है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने इसके लिए उनको बेहद सहयोग दिया। वे सुबह एवं शाम को सैर कर खुद को फिट रखती हैं।