कम समय में स्मार्ट शॉपिंग कराएगी ये वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम समय में स्मार्ट शॉपिंग करने के लिए शहर के साहिल भरत (27 वर्ष) ने एक खास ऑनलाइन साइट बनाई है। इस साइट की खासियत यह होगी की, इसमें आपको सिर्फ एक क्लिक में ही सभी मॉल्स के शोरूम पर मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी मिल जाएगी।
यह जानकारी www. chandigarhmalls.com पर मिलेगी। सोमवार दोपहर साहिल ने अपनी वेबसाइट की जानकारी अमर उजाला को दी। साहिल ने बताया कि अभी एक महीना पहले ही इस साइट को ऑनलाइन अपडेट किया तो देखते ही देखते 6 हजार से ज्यादा व्यू इसे मिल गए।
उन्होंने कहा कि इस साइट से शहर के सभी मॉल्स में चलने वाले डिस्काउंट ऑफर, न्यू अराइवल और रेस्टोरेंट में टेबल बुक कराने जैसी सुविधाएं भी होंगी।
साइट पर यह भी जानिए
- प्रसिद्ध मॉल्स पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर
- रेस्टोरेंट में टेबल बुक करवाने की सुविधा
- स्पा बुकिंग
कुछ नया सीखने की चाहत लाई वेब डिजाइनिंग में
साहिल ने बताया कि वह हरियाणा से हैं और चंडीगढ़ स्थित एक मॉल में मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि शहर में नौकरी के दौरान वह कुछ लड़कों के साथ रहते थे जो ऑनलाइन से संबंधित काम करते थे।
उन्हें देख कर साहिल की भी इसमें दिलचस्पी बढ़ी और उन्होंने भी सॉफ्टवेयर डेवलपर का एक कोर्स करना शुरू किया। कोर्स के दौरान ही उन्होंने इस साइट का निर्माण किया। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला प्रयास है।
इसके बाद वह इस साइट को पूरी तरह से डेवलप करेंगे। साथ ही इसे एक एप का रूप भी देंगे। आजकल वह इसकी प्रमोशन के लिए शहर के हर मॉल के साथ टाईअप कर रहें हैं।