फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh looks from Afghanistan, Pakistan

चंडीगढ़ से भी दिखता है अफगानिस्तान, पाकिस्तान

Tue, 15 Oct 2013 02:25 AM IST
अरविंद बाजपेयी/चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Oct 2013 02:25 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh looks from Afghanistan, Pakistan

स्क्रिप्ट दीजिए और लोकेशन तैयार। चाहे पुरानी हवेली हो या नदियों का किनारा...फिल्म के डायरेक्टर के लिए सब तैयार वो भी फटाफट। जी हां, यह है सिटी के लाइन प्रोड्यूसरों का कमाल।

विज्ञापन


मस्त मलंग यह लाइन प्रोड्यूसर सिर्फ लोकेशन ही नहीं बताते हैं, बल्कि डायरेक्टर के सामने ऐसी मार्केटिंग करते हैं कि सभी उनके इस सिटी के दीवाने हो जाते हैं।
विज्ञापन


फिर चाहे रणबीर कपूर हों या अमीषा पटेल और निर्देशक सुभाष घई।

मनीष वालिया प्रोडक्शन के लाइन प्रोड्यूसर मनीष वालिया ने कहा कि स्क्रिप्ट मिलने के बाद ही सारा काम शुरू होता है।

स्क्रिप्ट को देखने के बाद डायरेक्टर से सीधी बात की जाती है और फिर जैसी लोकेशन वह कहते हैं वह तलाशते हैं। चंडीगढ़ में गलियां, लव सीन और गीतों के लिए कई लोकेशन महत्वपूर्ण बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आर्टिस्टों के ड्रेस का इंतजाम भी खुद करवाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कई बार अचानक कई डिमांड आ जाती हैं, उसके लिए एक टीम तैयार रहती है।


लाइन प्रोड्यूसर लाली गिल ने बताया कि जब चंडीगढ़ में लाइन प्रोड्यूसर का काम तक नहीं होता था उसी समय उन्होंने डायरेक्टर हरबख्श लाटा की शोभा शक्ति फिल्म प्रोडक्शन के लिए काम किया।

यह 1983 में शुरू हुआ। उसके बाद टीवी सीरियल और पंजाबी वीडियो की शुरुआत की गई। लाली गिल ने कहा कि यह आसान काम नहीं है इसके लिए हर जानकारी चाहिए।

-------------
फिल्में
माहौल ठीक है
जोकर
अपने
लकी कबूतर
कमांडो
देसी मैजिक
बेशर्म
वांटेड गुरदासमान डेड आर एलाइव
सुच्चे मोती
वसीयत
--------------
फेवरेट लोकेशन
राक गार्डन-लव सीन और गीत
रोज गार्डन-लव सीक्वेंस के लिए
रोड्स-दौड़ने भागने के सीन
बुड़ैल-गलियां में चेजिंग का सीन
मनीमाजरा-पाकिस्तानी सीन
सेक्टर-15-अफगानिस्तान
सेक्टर-8 की हवेलियां
--------------
प्रमुख लाइन प्रोड्यूसर
लाली गिल  
दर्शन औलख
जरनैल सिंह
मनीष वालिया
रविंदर हैप्पी
------------------
यह होती है टीम
पांच सदस्य
प्रोडक्शन मैनेजर
प्रोडक्शन एसोसिएट
----------------
यह होता है काम
लोकेशन देखना
शूटिंग की परमीशन
होटल की व्यवस्था
वैनटी वैन की जरूरत
गाड़ियों का अरेंजमेंट
ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था
लोकल आर्टिस्ट
भीड़ का इंतजाम
----------------
मेहनताना (शूटिंग)
दस से पंद्रह हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed