{"_id":"d1c63b19d3c08d562ef95613479d66bf","slug":"chandigarh-jaipur-intercity-starts-on-16-september-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर रूट पर जाने वालों के लिए गुडन्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर रूट पर जाने वालों के लिए गुडन्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 Sep 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को पिंक सिटी जयपुर के लिए मंगलवार से रोज सीधी ट्रेन मिल जाएगी। चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू हो रही है। हालांकि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को फ्लैग ऑफ करने के लिए कोई समारोह नहीं रखा गया है। पिछले साल रेलवे ने पितृपक्ष में नई ट्रेनें नहीं चलाई थीं, लेकिन इस बार पितृपक्ष में ही चंडीगढ़ से जयपुर के बीच नई ट्रेन को चला या जा रहा है। चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर 12.45 पर रवाना होगी।
विज्ञापन
अभी तक चंडीगढ़ से जयपुर के लिए सिर्फ गरीब रथ एक्सप्रेस थी जो कि सप्ताह में तीन दिन ही चलती है। अब रोजाना इंटरसिटी एक्सप्रेस के चलने से लोग किसी भी दिन जयपुर जा पाएंगे।
विज्ञापन
मंगलवार से पहली बार चंडीगढ़ से हरियाणा के कई शहर भी रेल लाइन से जुड़ जाएंगे। पहली बार चंडीगढ़ से कैथल, जींद, रोहतक, रेवाड़ी के रूट पर ट्रेन चलेगी।
अभी तक इस रूट पर चंडीगढ़ से कोई ट्रेन नहीं थी। इस ट्रेन का इंजन कुरुक्षेत्र में बदला जाएगा। इसलिए कुरुक्षेत्र में इस ट्रेन का आधे घंटा का स्टापेज होगा। यहां से यह ट्रेन रिवर्स डायरेक्शन में जाएगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन चंडीगढ़ से दोपहर 12.45 बजे चलेगी और देर रात 12.50 बजे जयपुर पहुंचाएगी। वापसी में ये शाम को 4.40 बजे जयपुर से चलेगी और सुबह 4.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
ध्यान रहे कि इंटरसिटी एक्सप्रेस का सफर गरीबरथ से महंगा होगा। गरीबरथ में केवल थर्ड एसी कोच होता है जिसका किराया 670 रुपये है।
इंटरसिटी एक्सप्रेस में थर्ड एसी का किराया 890 रुपये होगा। हालांकि स्लीपर क्लास में यात्री 330 रुपये में सफर कर पाएंगे। इस ट्रेन को अभी लोगों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है और अधिकतर सीटें खाली हैं।