फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh is number 1 in the country in adopting EVs, 15 out of every 100 vehicles sold are EVs

Chandigarh News: ईवी अपनाने में चंडीगढ़ देश में नंबर-1, हर 100 में से 15 गाड़ियां बिक रहीं ईवी

Sat, 16 Nov 2024 04:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh is number 1 in the country in adopting EVs, 15 out of every 100 vehicles sold are EVs
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने में देश में नंबर-1 बन गया है। आंकड़ों के अनुसार हर 100 गाड़ियों में से शहर में 15 गाड़ियां ईवी बिक रही हैं. जबकि पंजाब में 100 गाड़ियों पर ईवी छह तो हरियाणा में महज चार हैं। इसके अलावा सरकारी व निजी घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने को लेकर तय किए गए लक्ष्य के भी करीब पहुंच चुका है। यूटी प्रशासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के सचिव टीसी नौटियाल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। इस दौरान इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने में चंडीगढ़ की उपलब्धता पर एक प्रेजेंटेशन दी गई। इसमें चंडीगढ़ व अन्य राज्यों व यूटी में बिक रहे ईवी की तुलना की गई। शहर में ईवी अपनाने की दर अप्रैल से अक्तूबर 2024 तक 14.80 फीसदी है, जो सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ के बाद त्रिपुरा 14.79 फीसदी के साथ दूसरे नंबर है। गोवा में 12.63 फीसदी, असम में 11.15 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 10 फीसदी है। वहीं, पंजाब और हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में काफी पीछे हैं। पंजाब में जहां ईवी अपनाने की दर 6.47 फीसदी है तो हरियाणा में महज 4.39 फीसदी है। बैठक में सचिव को बताया गया कि चंडीगढ़ में 20 ईवी चार्जिंग स्टेशन पहले से ही सक्रिय हैं और पूरी तरह से चालू हैं। अगले सप्ताह तक 4 से 5 अतिरिक्त चार्जिंग स्टेशन सक्रिय हो जाएंगे, जिससे शहर के इलेक्ट्रिक वाहन बुनियादी ढांचे में वृद्धि होगी। घर की छतों पर लगे सोलर प्लांट से चंडीगढ़ 69 मेगावाट बिजली पैदा कर रहा है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने सरकारी घरों पर दिसंबर 2024 और निजी घरों पर दिसंबर 2025 तक सोलर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य दिया है। अनुमान है कि 2024 के अंत तक चंडीगढ़ में घरों की छत पर सौर ऊर्जा की क्षमता 80 मेगावाट से अधिक हो जाएगी। बताया कि कई सेक्टरों में सरकारी घरों की छत पर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। बताया कि दिसंबर से पहले सरकारी घरों पर प्लांट लगाने का काम पूरा हो जाएगा। बैठक में मीटर लगाने में देरी, सरकारी घरों में रहने वालों से वसूले जा रहे सोलर यूजर चेंज और उन सोलर प्रोजेक्ट्स को ठीक करने से संबंधित चिंताओं को भी संबोधित किया गया, जहां पहले चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed