फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh is not behind Delhi in rape cases said special court

ऑटो गैंगरेप मामले में अदालत ने की तीखी टिप्पणी- रेप केसों में दिल्ली से पीछे नहीं चंडीगढ़’

Sat, 01 Sep 2018 09:35 AM IST
अमरीश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh is not behind Delhi in rape cases said special court
प्रतीकात्मक तस्वीर

‘दुराचार के मामलों में चंडीगढ़ भी अब दिल्ली से पीछे नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस को उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने, पुलिस पेट्रोलिंग और प्रबंधन के अलावा बिना जांच के चल रहे ऑटो पर भी नजर रखनी चाहिए। अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी नजर रखनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं होने से रोकी जा सकें। यह केस सबसे परफेक्ट उदाहरण है, यह बताने के लिए कि ‘शांतिपूर्ण शहर असुरक्षित बन गया है।’ विशेष अदालत की जज पूनम आर जोशी ने यह टिप्पणी 21 वर्षीय युवती से सामूहिक दुराचार के मामले में सुनाए अंतिम फैसले में की।

विज्ञापन


विशेष अदालत की जज ने फैसले में कहा है कि महिलाओं के खिलाफ  अन्य अपराध की तुलना में दुराचार की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए अदालत ने कहा कि 2016 में महिलाओं के प्रति अपराध में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि दुराचार के मामलों में 12 प्रतिशत की वृद्धि। शुरुआत में यह सोचा जाता था कि राजधानी दिल्ली में हर साल दुराचार के मामलों की संख्या पिछले 5 वर्ष में तीन गुना हो गई है, लेकिन अब चंडीगढ़ दिल्ली से पीछे नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक देश में 2015-16 में हर घंटे में रेप की चार घटनाएं हुई हैं। 
विज्ञापन


‘अभागी हैं वो माताएं जिन्होंने ऐसे जानवरों को जन्म दिया’
अभागी हैं वो माताएं जिन्होंने ऐसे जानवरों को जन्म दिया और उन्हें इस उम्मीद से छाती से लगाए रहीं कि एक दिन वह उनके भविष्य को सुरक्षित करेंगे। हालांकि वह नहीं जानती थी कि, जिन्हें वह जन्म दे रही हैं वह न केवल उनके परिवार बल्कि समाज के लिए भी खतरनाक हैं। अदालत ने यह टिप्पणी देते हुए तीनों दोषियों की बूढ़े माता-पिता की देखभाल के लिए सजा के प्रति नरमी की अपील को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शांत शहर बना असुरक्षित
जजमेंट में कहा गया है कि, यह केस सबसे परफेक्ट उदाहरण है, यह बताने के लिए कि ‘शांतिपूर्ण शहर असुरक्षित बन गया है’।  एक युवती जो अपनी आजीविका के लिए घर से नौकरी के लिए बाहर निकली है और ऐसे हादसे का शिकार हो गई है। लेकिन वह व्यक्ति जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट चला रहा है उस पर सभी लोगों का विश्वास होता है। इस घटना ने चंडीगढ़ में रहने वाली हर महिला को अनगिनत बार सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि शाम ढलने के बाद उसे घर से बाहर निकलना चाहिए या नहीं। भले ही उसे बहुत जरूरी काम क्यों न हो। इस घटना ने महिला वर्ग ही नहीं बल्कि पूरे शहर को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 


पुलिस को आदेश, प्रोत्साहित करने के साथ एक्शन भी लें 
फैसले में अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस को भी आदेश दिया है कि यह गंभीर समय है। पुलिस न केवल ऑटो बल्कि अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी जांच करें। पुलिस को जरूरत है कि वह समाज और पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने की बजाय ग्राउंड लेवल पर एक्शन भी ले। दो राज्यों की राजधानी जो दो नाव एक पुलिस गश्त और दूसरा बेहतरीन प्रबंधन पर टिकी है। लेकिन, इस घटना ने न केवल शहर के लोगों बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। शहर में बिना जांच के ऑटो चल रहे हैं और इन पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है। यह हाई टाइम है जब पुलिस इस मामले को देखते हुए शहर में चलने वाले सभी ऑटो और अन्य सार्वजनिक परिवहनों की जांच कर सकती है। ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed