{"_id":"6784e04f4d8ee348eb0992f3","slug":"chandigarh-industrial-area-police-station-is-number-one-in-policing-2025-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के थानों का हाल: औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिसिंग में नंबर वन, महिला थाने को महज दो लोगों ने दी रेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के थानों का हाल: औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिसिंग में नंबर वन, महिला थाने को महज दो लोगों ने दी रेटिंग
Mon, 13 Jan 2025 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2025 03:13 PM IST
सार
11 नवंबर, 2024 काे पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने यूटी सचिवालय के मल्टीपर्पज हॉल में पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दो नई सेवाएं नागरिक समीक्षा सेवा और साइबर जागरूकता कियोस्क का शुभारंभ कर इन्हें जनता के सुपुर्द किया था।
विज्ञापन
Police demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में औद्योगिक क्षेत्र, व सेक्टर-11,36 व मनीमाजरा थाना की पुलिस सबसे ईमानदार है, यह चारों थाने सबसे अधिक साफ-सुथरे, यहां तैनात स्टाफ का व्यवहार भी जनता के प्रति काफी ठीक और शिकायतों पर जल्द प्रतिक्रिया यानि कार्रवाई होती है। यह हम नहीं बल्कि शहर के करीब 673 लोग बोल रहे है जिन्होंने क्यूआर कोड के जरिए पुलिस को इन सभी प्वाइंट पर रेटिंग दी है।
विज्ञापन
करीब दो महीने की रेटिंग में पहले स्थान पर औद्योगिक क्षेत्र ने बाजी मारी है जबकि दूसरे पर सेक्टर-11 व 36 और तीसरे पर मनीमाजरा थाना रहा है। जबकि कुछ दिन पहले ही मनीमाजरा थाने के ही चार मुलाजिमों पर जुआ वालों से रिश्वत लेने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
सभी थानों में लगे हैं क्यू आर कोड
दरअसल 11 नवंबर, 2024 काे पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने यूटी सचिवालय के मल्टीपर्पज हॉल में पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दो नई सेवाएं नागरिक समीक्षा सेवा और साइबर जागरूकता कियोस्क का शुभारंभ कर इन्हें जनता के सुपुर्द किया था। जनता किसी भी थाने में लगे क्यू आर कोड को स्कैन करके पुलिस के प्रति अपने अनुभव को अधिकारियों के साथ सांझा कर सकती है और पुलिस को कोड स्कैन के जरिए रेटिंग दे सकती है।यूटी के सभी पुलिस स्टेशन, समावेश केंद्र, पुलिस मुख्यालय और ट्रैफिक लाइनों पर क्यूआर कोड लगाए गए जिन्हें स्कैन करके जनता पुलिस के व्यवहार, प्रतिक्रिया समय, स्वच्छता, ईमानदारी और उनके मापदंडों के आधार पर पुलिस को रेटिंग करनी थी। एकत्रित डेटा/रेटिंग का उपयोग विभिन्न मापदंडों पर हर महीने पुलिस स्टेशनों को रैंक देने के लिए होना था। यह प्रणाली आम जनता को अपनी आवाज उठाने का अधिकार देती है, जिससे चंडीगढ़ पुलिस को सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने, सेवा की गुणवत्ता को मान्य करने और समग्र मानकों को बढ़ाने में मदद मिल सकें। सभी पुलिस स्टेशनों, ट्रैफिक चालान शाखा, पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ पुलिस की वेबसाइट और साइबर जागरूकता कियोस्क पर क्यूआर-कोड प्रदर्शित किया गया ताकि किसी भी पुलिस स्टेशन/यूनिट में पुलिस अधिकारियों के साथ जनता के अनुभव को रेटिंग दी जा सकें। इसके साथ ही साइबर जागरूकता के लिए सेक्टर-17 प्लाजा, सुखना झील व एलांते मॉल सहित प्रमुख स्थानों पर जागरूकता कियोस्क लगाए गए है जिसका उद्देश्य लोगों को महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा विषयों पर शिक्षित करना और साइबर घटनाओं के मामले में रिपोर्टिंग तंत्र तक आसान पहुंच प्रदान करना है। कियोस्क साइबर सुरक्षा टिप्स, हाल के साइबर क्राइम को लेकर अपडेट और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन जैसी जानकारी देने का काम करता है।
रेटिंग के हिसाब से हुआ तीनों स्थानों का चयन
अब यूटी पुलिस मुख्यालय ने रविवार को दो महीने की रेटिंग लिस्ट एक साथ जारी है जिसमें शहर के कुल 673 लोगों ने पुलिस को रेटिंग दी है। यह रैंकिंग मुख्य फीडबैक मापदंडों पर आधारित है जिसमें आप पुलिस के व्यवहार, प्रतिक्रिया समय, अपने समग्र अनुभव, पुलिस स्टेशन की सफाई, ईमानदारी के स्तर और महिलाओं और बुजुर्गों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को रेट देना है। इन्हीं प्रतिक्रियाओं के आधार पर ओवरऑल रैकिंग में 4.8 अंकों के साथ औद्योगिक क्षेत्र पहले स्थान पर रहा। जबकि 4.7 के साथ सेक्टर-11 व 36 थाना दूसरे स्थान पर और 4.5 रेटिंग के साथ मनीमाजरा तीसरे स्थान पर रहा। ये रैंकिंग उन थानों को उजागर करती है जो नागरिक संतुष्टि और सेवा गुणवत्ता में उत्कृष्ट हैं। लेकिन शहर के महिला थाने को सबसे कम रेटिंग मिली है जिससे साफ जाहिर हैरिश्वत के मामले में उछला था मनीमाजरा थाने का नाम
मनीमाजरा थाने को रेटिंग के हिसाब से तीसरा स्थान मिला है। जबकि कुछ दिन पहले ही इसी थाने के चार मुलाजिमों पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा डीजीपी के नाम शिकायत लिखकर जुआ-सट्टे वालों के साथ सेटिंग के जरिए रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। हालांकि शिकायतकर्ता का नाम सामने नहीं आया। बल्कि खुद पुलिस द्वारा इस मामले में जिन मुलाजिमों पर आरोप लगाए गए थेे, उनकी रिश्वत को लेकर जांच भी की गई है।10 अंकों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए कुछ थाने
वहीं, पुलिस के अनुसार जारी की गई सूची में कुछ थाने ऐसे भी है, जिन्हें 10 लोगों ने भी रिस्पांस नहीं किया है। इन थानों के बाहर लगे क्यूआर कोड पर महज दो चार लोगों ने ही रिस्पांस करके इन्हें रेटिंग दी है। सबसे नीचले स्तर पर महिला थाना है जिसे महज दो लोगों ने रिस्पांस दिया और उसे 2.6 रेटिंग मिली है। जबकि मलोया थाने को तीन और सारंगपुर थाने को 6 लोगों ने ही रिस्पांस दिया है। इसके अलावा मौलीजागरां थाने को केवल 11, सेक्टर-19 को 16, सेक्टर-17 को 18, मनीमाजरा को 15, सेक्टर-49 को 20, ट्रैफिक को 13, आईटी पार्क को 29 और सेक्टर-36 थाने को महज 25 लोगों ने ही रिस्पांस देकर इन्हें रेटिंग दी है।थाना नाम ओवरऑल रैंकिंग
आईए 4.8
सेक्टर-11 4.7
सेक्टर-36 4.7
मनीमाजरा 4.5
सेक्टर-49 4.4
सेक्टर-34 4.3
सेक्टर-31 4.3
आईटीपी 4.2
ट्रैफिक 4.0
मौलीजागरां 3.9
सेक्टर-19 3.9
सेक्टर-17 3.9
सेक्टर-39 3.8
सेक्टर-26 3.7
साइबर 3.7
सेक्टर-03 3.7
सारंगपुर 3.5
मलोया 3.5
महिला थाना 2.6