फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: Increase of 22 percent in GST collection in month of April

चंडीगढ़: अप्रैल में 249 करोड़ का जीएसटी संग्रह, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अप्रैल में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Mon, 02 May 2022 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 May 2022 11:19 AM IST
सार

जीएसटी एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) प्रशासन के राजस्व को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यूटी प्रशासन हर महीने की पहली तारीख को जीएसटी संग्रह के आंकड़ों को जारी करता है।

विज्ञापन
Chandigarh: Increase of 22 percent in GST collection in month of April
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अप्रैल माह में जीएसटी संग्रह में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष अप्रैल माह में 249 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। इससे शहर की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिले हैं। 
विज्ञापन


विभाग पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य सभी सामान पर जीएसटी लेता है। जीएसटी एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) प्रशासन के राजस्व को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यूटी प्रशासन हर महीने की पहली तारीख को जीएसटी संग्रह के आंकड़ों को जारी करता है। रविवार को अप्रैल महीने के आंकड़े जारी किए गए। इसके अनुसार अप्रैल 2022 में 249 करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ है जबकि अप्रैल 2021 में 203 करोड़ रुपये एकत्रित हुए थे। पिछले कुछ महीनों से लगातार जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की जा रही है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना को लेकर लगभग सभी पाबंदियों को हटा दिया गया, जिसका असर जीएसटी संग्रह पर भी दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण लगातार एक साल तक शहर में जीएसटी संग्रह घटा था। मार्च 2021 में जाकर जीएसटी संग्रह में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद दूसरी लहर में फिर से जीएसटी संग्रह में कमी आई। जुलाई 2021 से जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शहर में जीएसटी रिटर्न फाइल कराने को लेकर विभाग की तरफ से सख्ती की जाती है। यही कारण है कि रिटर्न फाइल करने में शहर के लोग भी जागरुकता दिखाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पिछले एक साल में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े 

महीना                      जीएसटी कलेक्शन (करोड़ रुपये)
मार्च 2021                             165
अप्रैल 2021                            203
मई 2021                               130
जून 2021                              120
जुलाई 2021                           169
अगस्त 2021                          144
सितंबर 2021                          152
अक्टूबर 2021                         158
नवंबर 2021                           183
दिसंबर 2021                          164
जनवरी 2022                            ---
फरवरी 2022                           178
मार्च 2022                              184
अप्रैल 2022                             249
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed