फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : If there is a ruckus on Holi, it is not good, 1000 soldiers are deployed

Chandigarh : होली पर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं, 1000 जवान तैनात, बॉर्डर एरिया में रहेगी नाकाबंदी

Wed, 08 Mar 2023 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Mar 2023 03:45 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh : If there is a ruckus on Holi, it is not good, 1000 soldiers are deployed
गाड़ियों की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़ शहर में होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस नजर रखेगी। बॉर्डर इलाके में नाकाबंदी कर शोर-शराबा, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस सख्ती बरतेगी। शहर में 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन


इसमें 25 एसएचओ के साथ आठ डीएसपी लगाए गए हैं। सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक पुलिस तैनात रहेगी। बॉर्डर एरिया में सुबह 9 से रात दस बजे तक नाकाबंदी की जाएगी। पूरे शहर में पीसीआर पेट्रोलिंग करेगी। महिलाओं से छेड़छाड़ को रोकने के लिए पुलिस ने कड़े इंतेजाम किए हैं। कॉलोनियों के आसपास पुलिस की गश्त चलेगी। ड्रंकन ड्राइव के नाके लगाकर शराब पीकर वाहन चालाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। हेल्पलाइन नंबर 112 पर शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार रहेगी। कॉलोनियों और गेड़ी रुट सहित अन्य जगहों पर पुलिस की चीता मोटर साइकिल तैनात रहेगी।
विज्ञापन


पीसीआर यहां-यहां करेगी पेट्रोलिंग
पीसीआर गेड़ी रुट, सुखना लेक, एलांते मॉल, सेक्टर 11 , 15, 17 , 22, 20, पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल के आसपास गश्त करेगी। यहां पर नाके भी लगाएं जाएंगे। कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरों से नजर रखेगी पुलिस
पुलिस कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी। इस दौरान संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाएगी। जहां पुलिस की तैनाती नहीं रहेगी वहां कैमरे काम करेंगे। कैमरों से चालान भी काटे जाएंगे।

इन कॉलोनियों में रहेगा पुलिस का पहरा
पुलिस की नजर कॉलोनियों पर विशेष तौर पर रहेगी। मलोया, रामदरबार, विकासनगर, अंबेडकर कॉलोनी, बापूधाम, मौलीजागरा, खुड्डा लाहोरा कॉलोनी समेत सभी कॉलोनियों पर नजर रखेगी।

महिलाओं की सुरक्षा पर रहेगा पुलिस का ध्यान
पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सजग और सतर्क रहेगी। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ न हो इसके लिए महिला पुलिस की तैनाती भी की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा। पंजाब युनिवर्सिटी, सुखना लेक, एमसीएम डीएवी कॉलेज सहित अन्य जगहों पर पुलिस तैनात रहेगी।

मंगलवार को दिखी पुलिस की सख्ती
मंगलवार को पुलिस ने शहर में जगह-जगह नाकेबंदी कर हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल कसी। इस दौरान पुलिस ने कई इलाकों में मार्च भी निकाला। वहीं यूटी पुलिस ने शहरवासियों से होली का त्योहार शांति से मनाने की अपील की है।


पुलिस, फायर ब्रिगेड व अन्य आपात स्थिति के लिए- 112स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर
01722782457
01722752195
01722720104

पीजीआई की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर
एडवांस आई सेंटर 01722755252
पीडियाट्रिक इमरजेंसी 01722755607
मुख्य इमरजेंसी 01722755656
एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर 017227558587

पीसीआर को दिए स्ट्रेचर
होली में किसी भी तरह की आपात स्थिति या दुर्घटना में घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस पीसीआर को स्ट्रेचर दिए गए हैं ताकि घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। पीसीआर उपलब्ध न होने पर हेल्पलाइन नंबर 102 डायल कर एंबुलेंस को बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed