फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh housing board will allot parking space also

गुड न्यूजः सीएचबी के फ्लैट के साथ पार्किंग स्पेस भी मिलेगा

Sun, 07 Jun 2015 12:13 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Jun 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
chandigarh housing board will allot parking space also

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की ओर से भविष्य में जितनी भी सोसाइटियां बनाई जाएंगी, उनमें फ्लैट के साथ-साथ व्यक्तिगत तौर पर पार्किंग स्पेस भी अलॉट किया जाएगा।

विज्ञापन


सेक्टर-63 में 2108 फ्लैट का प्रोजेक्ट क्लीयर हो गया है और उसमें भी पार्किंग का डिजाइन तैयार कर लिया गया है। इस पार्किंग के डिजाइन को वास्तुकार ने मंजूरी भी दे दी है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग है।
विज्ञापन


इन फ्लैटों का फ्लोर वाइज ड्रा अगले माह कर दिया जाएगा। उधर, सीएचबी की ओर से जल्द ही सेक्टर-51 में 128 फ्लैट (टूबीएचके) की स्कीम लांच की जाएगी। इसी माह इसके आवेदन फार्म जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग के लिए इस तरह मिलेगी जगह
सेक्टर-63 में 336 तीन कमरों वाले फ्लैट, 888 टू बेडरूम और 564 वन बेडरूम वाले फ्लैट का निर्माण किया गया है, जबकि 320 यूनिट ईडब्ल्यूएस कैटगरी के लिए बनाए गए हैं।

वन बेडरूम के फ्लैट धारक को दो पहिया वाहन की पार्किंग मार्क करके दी जाएगी, जबकि इससे ऊपर के फ्लैट धारक को एक-एक कार पार्क करने की जगह अलॉट की जाएगी। इसके अलावा ओपन एरिया अलग से होगा, जहां बाहर से आने वाले लोग भी वाहन पार्क कर सकेंगे।

ड्रा के समय ही बनेगी सोसाइटी
सेक्टर-63 में बने फ्लैट का ड्रा जुलाई में निकाला जाएगा। हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, उसी दिन वहां के रेजिडेंट्स की सोसाइटी का गठन कर दिया जाएगा।


इन सोसाइटी के पदाधिकारियों को ही भीतर के रखरखाव की जिम्मेवारी दी जाएगी। सोसाइटी के अंदर लिफ्ट, पार्क और अन्य रखरखाव की जिम्मेवारी भी सोसाइटी की होगी।

आम हो गया है पार्किंग विवादः
अभी तक शहर की निजी सोसाइटियों में ही फ्लैट नंबर के हिसाब से पार्किंग अलॉट की जाती रही है। सीएचबी में यह सुविधा नहीं होने के कारण बोर्ड के साथ-साथ पुलिस में भी पार्किंग विवाद की शिकायत आती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed