{"_id":"68fdddf47ef05c14550cc979","slug":"chandigarh-housing-board-to-build-new-flats-in-sectors-53-and-54-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में घर का सपना होगा पूरा: नए साल में लॉन्च होगी नई हाउसिंग स्कीम, CHB बनाएगा बहुमंजिला फ्लैट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में घर का सपना होगा पूरा: नए साल में लॉन्च होगी नई हाउसिंग स्कीम, CHB बनाएगा बहुमंजिला फ्लैट्स
Sun, 26 Oct 2025 02:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:08 PM IST
सार
चंडीगढ़ में अपना आशियाना खरीदने वालों के सपने जल्द पूरे होंगे। क्योंकि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की तरफ से शहर में नई हाउसिंग स्कीम लाई जा रही है। नए मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने शहरवासियों के लिए बड़ी पहल की है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के नए मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने शहरवासियों के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) को सेक्टर-53 और 54 में नई हाउसिंग स्कीम को लेकर दो प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इससे चंडीगढ़ में घर खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन
प्रशासन के पास इन दोनों सेक्टरों में 50 एकड़ से अधिक जमीन खाली पड़ी है। पिछले 9 साल से सीएचबी ने कोई नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च नहीं की जिससे शहर के लोग अब मोहाली और पंचकूला की प्रॉपर्टी की ओर रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन
चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि नई हाउसिंग स्कीम नए साल में लॉन्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में दो प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। पहले प्रस्ताव में हाउसिंग बोर्ड अपनी जमीन को सीधे ऑक्शन के जरिए किसी बिल्डर को दे ताकि यह आंका जा सके कि कितने फ्लैट बनाए जा सकते हैं और प्रशासन को कितना राजस्व मिलेगा। दूसरे प्रस्ताव में अगर सीएचबी खुद निर्माण कर फ्लैट तैयार करे और फिर उन्हें ऑक्शन के जरिए बेचे तो उसका संभावित रिस्पॉन्स क्या रहेगा। दोनों प्रस्तावों पर रिपोर्ट तैयार होने के बाद मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ बैठक कर अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
सेक्टर-53 और 54 में बहुमंजिला फ्लैट्स की योजना
प्रशासन के पास आईटी पार्क में 123 एकड़, सेक्टर-54 में 32 एकड़ और सेक्टर-53 में 20 एकड़ जमीन खाली है। लोकेशन और कनेक्टिविटी को देखते हुए प्रशासन इन्हें हाउसिंग प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। सेक्टर-54 में लगभग 1,700 फ्लैट्स बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इन सेक्टरों में एफएआर (फ्लोर एरिया रेसियो) अधिक होने के कारण बहुमंजिला इमारतें बनाने में कोई अड़चन नहीं आएगी।
एस्टेट ऑफिस तैयार कर रहा ई-ऑक्शन कैलेंडर
प्रशासन का संपदा विभाग (एस्टेट ऑफिस) भी रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टीज की ई-ऑक्शन का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने में जुट गया है। डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि इस कैलेंडर से लोगों को पहले ही यह जानकारी मिल सकेगी कि कौन-सी प्रॉपर्टी किस महीने ई-ऑक्शन के लिए आएगी। इससे इच्छुक खरीदार पहले से तैयारी कर पाएंगे और अपनी मेहनत की कमाई से समय पर धन की व्यवस्था कर सकेंगे।